{"_id":"64651ab18673b351ed0e6ae4","slug":"now-the-lawyers-have-opened-a-front-against-the-sdm-raebareli-news-c-13-1-241915-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोला
Wed, 17 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 17 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच विवाद के निपटारे को 24 घंटे भी नहीं बीते कि बुधवार को वकीलों ने फिर हंगामा कर दिया। वकीलों ने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि वह वकीलों के साथ जमानत को लेकर भेदभाव कर रहे हैं। एसडीएम के रवैए को लेकर वकीलों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मुद्दे को लेकर जल्द ही वकीलों की आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में हुए निर्णय के बाद आगे की रणनीति की जाएगी।
वकीलों और तहसीलदार के विवाद का निपटारा हो गया था, लेकिन बुधवार को अदालती कामकाज न होने पर अचानक वकीलों की एसडीएम से तनातनी हो गई। वकील एसडीएम से वार्ता के लिए उनके चैंबर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम वकीलों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। कुछ वकीलों के खड़े होने पर आरोपी को मुचलका पर ही छोड़ देते हैं, जबकि कई अन्य वकीलों को जमानत के लिए बाध्य किया जाता है। इस पर एसडीएम ने कहा कि यह उनका विवेकाधिकार है। जैसा केस होगा, उसी के हिसाब से आदेश होगा।
इस मामले को लेकर वकीलों और एसडीएम में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते अधिवक्ता चैंबर से बाहर आ गए और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों ने कहा है कि तहसीलदार के बाद अब एसडीएम मनमानी पर उतारू हैं। किसी अफसर की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। हंगामे के कारण अदालती कामकाज बाधित रहा। वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ने बताया कि आम सभा की बैठक बुलाकर सभी बिंदुओं पर चर्चा करके एक राय निर्णय लिया जाएगा। उधर, एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया बार और बेंच के बीच मनमुटाव का मामला है। साथ में बैठ कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।