फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the facility of check up, consultation and treatment will reach to villages, government is planning

UP News : अब गांव-गांव पहुंचेंगी जांच, परामर्श और इलाज की सुविधा, सरकार बना रही है योजना

Thu, 16 Jun 2022 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिल श्रीवास्तव, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 06:41 AM IST
सार

आठ डिवाइसें की गईं तैयार, लगभग 80 मानकों पर हो सकेगी जांच, लोगों की सेहत की हो सकेगी मॉनिटरिंग। सीएम योगी ने आईआईटी कानपुर की ओर से तैयार किए गए मॉडल पर कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश।

विज्ञापन
Now the facility of check up, consultation and treatment will reach to villages, government is planning
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श और इलाज की सुविधा मिलेगी। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एक कार्ययोजना तैयार करा रही है। 2017 से पहले डॉक्टरों व चिकित्सीय संसाधनों की कमी से जूझ रहे यूपी में समय से बीमारी की पहचान, टेस्ट, परामर्श व इलाज न मिलने से साधारण सी बीमारी गंभीर मर्ज में बदल जाती थी।

विज्ञापन


इससे एसजीपीजीआई व केजीएमयू जैसे बड़े संस्थानों पर रेफरल केसों व मरीजों का भार बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आईआईटी कानपुर की ओर से तैयार किए गए एक मॉडल पर विस्तृत और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करके प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 आईआईटी कानपुर की ओर से तैयार किए गए इस मॉडल से ग्रामीण इलाकों के लोगों की सेहत की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए 8 उपकरण तैयार किए गए हैं। इन आठ डिवाइस से लगभग 80 पैरामीटर्स पर जांच की जा सकेगी, जिसमें बीपी, शुगर, टाइफाइड, थायरॉइड, एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, पैंक्रियाज, किडनी, लीवर, यूरिन, पल्स तथा आंखों की जांच शामिल है। गांव के लोगों की सेहत की मॉनिटरिंग कर उनकी जांच रिपोर्ट व हेल्थ डाटा ई-संजीवनी पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक क्लिक पर दिखेगा ग्रामीणों का हेल्थ कार्ड
इस मॉडल के अनुसार गांव के लोगों की जांच कर उनका हेल्थ डेटा ई-संजीवनी पोर्टल पर अपडेट होने से एक क्लिक पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। ऐसे में किसी भी बीमारी से ग्रसित मरीज की जांच रिपोर्ट से डॉक्टरों का पैनल उसको परामर्श देकर समय से दवाएं व इलाज दे सकेगा।


भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संजीवनी बनेगा मॉडल
आईआईटी कानपुर के प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि इस मॉडल से आने वाले पांच वर्षों में यूपी के ग्रामीण इलाकों के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी पोर्टल पर रजिस्टर होने से उस क्षेत्र में रोगों का वर्गीकरण किया जा सकेगा। भविष्य में रोगों के कारणों का पता लगाने में भी ये मॉडल संजीवनी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed