फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the Chief Minister will also keep an eye on more than one crore projects

अब एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर भी रहेगी मुख्यमंत्री की नजर

Thu, 15 Oct 2020 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Now the Chief Minister will also keep an eye on more than one crore projects
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अब 1 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली सभी योजनाओं व परियोजनाओं पर नजर होगी। ऑनलाइन वे जहां से चाहेंगे इन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर जरूरी निर्देश दे सकेंगे। जिलों में भ्रमण पर प्रगति के दावों की भी जांच कर सकेंगे। सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार ने अधिकारियों को इस संबंध में योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति का ब्योरा मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर फीड करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव नियोजन कुमार कमलेश ने सचिव मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए शासन के सभी अधिकारियों, कमिश्नर, डीएम, विभागाध्यक्षों व राजकीय निर्माण एजेंसियों के प्रबंध निदेशकों व निदेशकों को योजनाओं की उनकी गतिविधिवार नवीनतम स्थिति जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज करने का आदेश जारी किया है। योजना के संबंध में सूचनाएं शासन स्तर से फीड की जाएंगी। एक्टिविटी की प्रविष्टि कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से होगी। समीक्षा की सहूलियत के मद्देनजर योजनाओं की एक्टिविटी को सीमित संख्या में विभाजित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह कार्यवाही प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, पहले सीएम 50 करोड़ या इससे अधिक की परियोजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा करते थे। इसके बाद 5 करोड़ या इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं को उनकी समीक्षा से जोड़ने का फैसला हुआ। अब मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली सभी योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed