फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the Center has left the decision on the purchase of imported coal to the states, demand CBI investigation

UP News : अब केंद्र ने आयातित कोयले की खरीद का फैसला राज्यों पर छोड़ा, सीबीआई जांच की मांग

Thu, 04 Aug 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Aug 2022 12:08 AM IST
सार

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसे कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बड़ी साजिश बताते हुए सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Now the Center has left the decision on the purchase of imported coal to the states, demand CBI investigation
कोयला

विस्तार

केंद्र सरकार ने बिजलीघरों के लिए आयातित कोयले की खरीद का मामला राज्यों पर छोड़ दिया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पूर्व में जारी अपने आदेश में संशोधन करते हुए आयातित कोयले की खरीद की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसे कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बड़ी साजिश बताते हुए सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पूर्व में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी आदेश पर यूपी समेत कई राज्यों ने आयातित कोयले की खरीद के लिए हामी भर दी। अब ऊर्जा मंत्रालय ने अपने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है कि राज्य चाहें तो घरेलू कोयले में मिश्रण के लिए आयातित कोयला खरीदें या न खरीदें। 
विज्ञापन


इधर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा परिषद पहले से ही आयातित कोयले की खरीद के  लिए केंद्र सरकार की ओर से दबाव बनाए जाने का विरोध कर रहा था। नए आदेश से राज्यों को बड़ी राहत मिली है। अब सभी राज्य अपने स्तर पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार की ओर से 12 जुलाई को दो महीने के लिए आयातित कोयला खरीदने की दी गई सहमति तत्काल वापस लेनी चाहिए। इस पर लगभग 1098 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आयातित कोयले की खरीद के लिए फैसले किए गए हैं उसकी सीबीआई जांच कराकर साजिश का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed