फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now semester examination form can be filled till 22 october in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः अब 22 तक भर सकेंगे सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म

Thu, 15 Oct 2020 12:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Oct 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
now semester examination form can be filled till 22 october in lucknow university
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 22 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। लविवि ने साफ किया है कि बिना परीक्षा फॉर्म भरे विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया जाएगा। इस वजह से कई विद्यार्थियों का रिजल्ट भी रोका जा चुका है। लविवि ने विद्यार्थियों की मांग पर एक बार फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को इसके लिए पांच सौ रुपये विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। परीक्षा फार्म भरने के लिए नैड आईडी होना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा फार्म नहीं भर सकेगा। भरे हुए आवेदन फॉर्म 22 अक्तूबर तक परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा में दाखिले को 19 तक अपलोड करें प्रमाणपत्र

लखनऊ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 19 अक्तूबर तक अपने प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। लविवि ने इस साल 28 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मांगे थे। इसमें से केवल छह पाठ्यक्रमों में ही कोर्स चलाने लायक आवेदन फॉर्म आए हैं। 

लविवि प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पीजी डिप्लोमा (साइबर लॉ), पीजी डिप्लोमा (आपदा राहत और पुनर्वास), पीजी डिप्लोमा (गर्भ संस्कार), पीजी डिप्लोमा (प्राकृतिक चिकित्सा), पीजी डिप्लोमा (सामाजिक कर्तव्य और मानवाधिकार) और पीजी डिप्लोमा (योग) कार्यक्रमों में आवेदन किया है, उन्हें अपनी मार्कशीट और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) विश्वविद्यालय के ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल, UnLOC पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

फॉर्म भरने के समय उनके पास भेजे गए लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करें। यदि वे पासवर्ड भूल गए हैं तो वे इस पोर्टल के माध्यम से इसे फिर से तैयार कर सकते हैं। सभी प्रपत्र 19 अक्तूबर तक अपलोड करने होंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस विषय से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए लविवि की वेबसाइट नियमित देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed