फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now sample of salt fail in up

यूपी में मैगी के बाद अब फेल हुए ब्रांडेड नमक के नमूने

Thu, 13 Aug 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी Updated Thu, 13 Aug 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
 now sample of salt fail in up

यूपी के बाराबंकी जिले में बिक रहे ब्रांडेड नमक समेत कई अन्य नमूने जांच में फेल हो गए है। हाल ही में खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला गोरखपुर से इन नमूनों की जांच रिपोर्ट भी आ गई है।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सवाल यह है कि क्या बाराबंकी में जिस ब्रांड के नमूने फेल हो गए हैं दूसरे जिलों में भी उन कंपनियों के नमक के नमूने लेकर उनकी जांच की जाएगी?

बाराबंकी के सिहाली स्थित एक परचून की दुकान से भरा गया सन गोल्ड रिफाइंड आयोडीन नमक का नमूना जांच में फेल हो गया है। जांच के दौरान इसमें मिलावट की पुष्टि हुई है और इसे अधोमानक बताया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार शक्ति आयोडीन नमक का हिदायतपुर मिठवारा निवासी राम कैलाश की दुकान से भरा गया था यह भी जांच में अधोमानक पाया गया है। शाहपुर भगौली में विनोद की दुकान से भरा गया खोए की बर्फी का नमूना भी जांच में फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानमऊ स्थित जावेद किराना की दुकान से भरा गया तमस ब्रांड नमक का नमूना भी जांच में अधोमानक पाया गया है। बरौरा बदोसरायं में विपिन कुमार की दुकान से भरा गया वाह इंडिया वाह सब्जी का मसाला जांच में अधोमानक पाया गया है। सतरिख के कायस्थाना मोहल्ले से शुऐब की दुकान से भरा गया आयोडीन नमक का नमूना भी जांच में फेल हो गया है।

पनीर और दूध में भी मिलावट

 now sample of salt fail in up

नमक के साथ पनीर और दूध के नमूने भी लिए गए थे। इनकी रपट भी आ गई है। हैदरगढ़ कस्बे के भटखेडा वार्ड निवासी संतोष कुमार की दुकान से भरा गया पनीर का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है।

मचौटी निवास छत्रपाल और मुरदही निवासी दिनेश से भरा गया दूध का नमूना जांच में फेल हो गया है।

हैदरगढ़ के भटखेडा वार्ड से नरेन्द्र कुमार की दुकान से भरा गया खोए पेड का नमूना भी जांच में फेल हो गया है इसमें भी मिलावट की पुष्टि पाई गई है। भगवानपुर के यूसुफ और भिटौरा गदिया के राकेश यादव से भरा गया दूध का नमूना भी जांच में फेल हो गया है।

ओबरी स्थित सदामी भोग से भरा गया बर्फी का नमूना भी जांच में फेल हो गया है। करसा रामनगर निवासी राम विलास से भरा गया दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है।

कोटवाधाम स्थित रामभजन की दुकान से भरा गया बर्फी का नमूना भी जांच में फेल हो गया है। नीलम ब्रांड नमकीन का नमूना भी जांच में फेल हो गया है। इन सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट हाल ही में एफएसडीए को मिल गई है।

नमक, नमकीन और दूध के जो नमूने भरकर प्रयोगशाला को  भेजे गए थे उनमें से कई की जांच रिपोर्ट आ गई है। ये सभी नमूना जांच में अधोमानक पाए गए हैं। इनके विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू सभी को नोटिस भेजी जा रही है। (अंबादत्त पांडेय, सीएफआई एफएसडीए)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed