फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now refund with in 48 hours after ticket cancellation

बस का टिकट निरस्त कराने पर अब 48 घंटे के भीतर बैंक खाते में मिलेगा रिफंड

Fri, 29 Apr 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
now refund with in 48 hours after ticket cancellation
लखनऊ। परिवहन निगम की बस में ऑनलाइन बस टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब निरस्त टिकट का रिफंड 48 घंटे के भीतर बैंक खाते में मिल जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत लखनऊ और गाजियाबाद में एक साथ हुई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक अब तक जो यात्री बस टिकट निरस्त कराते थे, उसकी रकम बैंक खाते में पहुंचे में सात से 20 दिन तक लग जाते थे। नई व्यवस्था में एक से दो दिन में रिफंड मिल जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर ऑनलाइन टिकट बुकिंग को पहले से और बेहतर बनाया जा रहा है। इसके तहत यात्री के टिकट निरस्त करने पर सिस्टम द्वारा आटोमैटिक रिफंड यात्री के बैंक खाते में हो जाएगा। इस सुविधा के साथ ही लखनऊ में कैसरबाग और अवध डिपो में पांच दिनों तक ईटीएम मशीन का सफ ल ट्रॉयल भी किया गया। उधर, मुख्य प्रधान प्रबंधक तकनीकी संजय शुक्ला के मुताबिक यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए तीन वर्ष से अधिक आयु की सभी बसों का रंग-रोगन शुरू किया गया है। सीट की मरम्मत के लिए नई रेक्सीन लगेगी। अब तक 6154 बसों को ठीक कर नए लुक में उतारा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed