फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now recruitment of patients will start in Central Homeopathy

Lucknow News: केंद्रीय होम्योपैथी में अब मरीजों की भर्ती शुरू होगी

Wed, 09 Oct 2024 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Now recruitment of patients will start in Central Homeopathy
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान केंद्र में अब मरीजों की भर्ती शुरू होगी। अभी तक यहां सिर्फ ओपीडी का संचालन हो रहा था। जिले के किसी भी आयुष अस्पताल में मरीजों की भर्ती की व्यवस्था नहीं है। संस्थान प्रशासन की ओर से स्टाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (होम्योपैथी) की शुरुआत 18 सितंबर 2023 को हुई थी। प्रभारी अधिकारी डॉ. लिपिपुष्पा देबता ने बताया कि 85 मरीजों से ओपीडी की शुरुआत की गई थी। अब रोज 300 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान में 6 विभाग में ओपीडी चल रही है। इसमें से 4 सामान्य ओपीडी, 1 विशेष व 1 रिसर्च ओपीडी है। इसमें चर्मरोग, कैंसर, डायबिटीज, माइग्रेन, मानसिक रोग, पथरी, गठिया, आंतों में संक्रमण, फैटी लिवर, स्त्री एवं प्रसूति और एलर्जी समेत दूसरी बीमारियों का इलाज मुहैया कराया जा रहा है। डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान में संचालित लैब में कई प्रकार की जांच हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में 50 बेड पर मरीज भर्ती होंगे। इनमें 20 महिलाओं व 10 बेड बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed