फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now recruitment for lekhpal in up

खुशखबरी, लेखपालों की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sat, 06 Jun 2015 11:08 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
now recruitment for lekhpal in up

राजस्व विभाग की लेखपाल भर्ती के लिए 22 जून से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। राजस्व परिषद ने सूबे के करीब 13500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन का प्रोफॉर्मा दो दिन पहले ही जिलों को भेज दिया था।

विज्ञापन


राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त जिलाधिकारियों को छह जून तक विज्ञापन जारी करने का निर्देश पहले ही दे चुके हैं। समझा जाता है कि सभी जिलों से शनिवार को विज्ञापन जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इधर राजस्व परिषद ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लेने की तिथि तय कर दी है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन का प्रारूप, ऑफलाइन परीक्षा संबंधी निर्देश व अन्य जानकारी 22 जून से राजस्व परिषद की वेबसाइट http://bor.up.nic.in और संबंधित जिले की वेबसाइट पर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन इसी दिन से किए जा सकेंगे। 80 नंबर की लिखित परीक्षा 30 अगस्त को सभी जिलों में तय परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिसे आवेदक परिषद व जिले की वेबसाइट से अपलोड कर सकेंगे।

बताते चलें, प्रदेश सरकार ने लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा व अन्य कार्यों में सहयोग के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को वाह्य एजेंसी नामित किया है।

यह बातें रखें ध्यान

now recruitment for lekhpal in up

राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव आलोक कुमार ने लेखपाल भर्ती के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति गठित कर दी है। समिति में दो सदस्य होंगे जो अपर जिला मजिस्ट्रेट से नीचे के नहीं होंगे। जिलाधिकारी इन दोनों सदस्यों को समिति में नामित करेंगे। इस परीक्षा में अप्लाई करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

*आवेदक की उम्र 30 जून को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

*इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

*प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा या एनसीसी बी सर्टिफिकेट वालों को वरीयता दी जाएगी।

* 80 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। 20 नंबर का इंटरव्यू होगा।

*आवेदन शुल्क : सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 व अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये (बैंक चार्ज अलग से)

* आवेदन शुल्क ई-चालान के जरिये संबंधित जिले के जिलाधिकारी के पक्ष में देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed