फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Ram temple will be double in size with the grandeur of five domes

अब पांच गुंबदों की भव्यता के साथ दोगुने आकार का होगा राममंदिर

Mon, 20 Jul 2020 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा धीरेंद्र सिंह, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 04:33 AM IST
सार

  • ट्रस्ट की बैठक के बाद पिता चंद्रकांत सोमपुरा के पास पहुंचे दोनों इंजीनियर पुत्र
  • कहा, भगवान विष्णु मंदिर की नागर शैली में गर्भगृह यथावत अष्टकोणीय ही रहेगा 
  • दो गुंबद और बढ़ाने से लंबाई की अपेक्षा चौड़ाई ज्यादा होगी, एरिया होगा दोगुना

विज्ञापन
Now Ram temple will be double in size with the grandeur of five domes
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए आकार में राममंदिर पहले से दोगुना भू-भाग में बनेगा। अब तीन की जगह पांच गुंबद होने से लंबाई की अपेक्षा चौड़ाई में ज्यादा वृद्धि हो रही है। लेकिन राममंदिर की खासियत विश्व हिंदू परिषद की ओर से 37 साल पहले की गई भगवान विष्णु मंदिर के नागर शैली जैसी ही रहेगी, गर्भगृह यथावत अष्टकोणीय रहेगा। यह खुलासा यहां श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अपने इंजीनियर भाई निखिल चंद्रकांत सोमपुरा के साथ शामिल रहे आशीष चंद्रकात ने सोमवार को अमर उजाला से खास बातचीत में किया। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के राममंदिर मॉडल को अहमदाबाद के प्रख्यात वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने 37 साल पहले विहिप के शीर्ष नेता अशोक सिंहल के प्रस्ताव पर डिजाइन किया था। बाद में इसी मॉडल का रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए पूज्य संत देवरहा बाबा से आशीर्वाद लेकर देश के शीर्ष संतों के सानिध्य में संकल्प लिया गया था। करोड़ों रुपये रामभक्तों से चंदा लेकर मंदिर की 60 फीसदी तैयारी भी पूरी हो गई थी। राममंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विहिप इसी मॉडल के मंदिर पर अड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


जब सरकार ने श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया तो उसमें विहिप-संघ के बहुमत के कारण संभावना प्रबल थी कि मंदिर के आकार-प्रकार में कोई बदलाव नहीं हो सकता। मगर, तमाम शीर्ष संतों समेत आमजन में मंदिर की ऊंचाई समेत भव्यता को और बढ़ाने की मांग उठी तो, शनिवार को ट्रस्ट की बैठक में डिजाइन बदलने पर सहमति बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शामिल रहे आशीष सोमपुरा रविवार को सुबह अपने बड़े भाई निखिल सोमपुरा के साथ से लखनऊ एयरपोर्ट से अहमदाबाद पहुंचे। आशीष ने बताया कि शनिवार को ही देर रात ट्रस्ट अध्यक्ष के आश्रम पर हुई बैठक में वे नई डिजाइन का एक स्केच बनाकर प्रजेंटेशन दिए। अतिशीघ्र 3-डी डिजाइन व मास्टर प्लान तैयार करना है, इसके लिए अहमदाबाद आ गए हैं। 

उनके मुताबिक ट्रस्ट ने मंदिर की ऊंचाई अब 128 फीट से बढ़ाकर 161 फीट तय की है, जबकि लंबाई 268.5 फीट से बढ़कर अब 280 से 300 फीट के बीच आ रही है। लेकिन सबसे अधिक बदलाव मंदिर की चौड़ाई को लेकर है, इसकी वजह तीन गुंबदों का बढ़ना है। 

पहले चौड़ाई 140 फीट थी, जो बढ़कर 272 फीट से 280 फीट के बीच हो रही है। इस बदलाव से पहले जहां मंदिर की एरिया 37 हजार 590 फीट था, वहीं अब 76 हजार से 84 हजार के बीच हो जाएगा। आकार अब करीब दोगुना बढ़ जाने से शिलाओं की जरूरत से लेकर आकार-प्रकार का नए सिरे से मूल्यांकन किया जा रहा है। मंदिर की ऊंचाई 33 फीट बढ़ने एक तल बढ़ाना पड़ा है, हालांकि वह खाली रहेगा।

श्री सोमपुरा ने कहा कि इन सब बदलाव से मंदिर के मॉडल में कोई बदलाव नहीं आएगा। उनका कहना था कि मंदिर निर्माण में ढाई साल का समय आंका गया है, इसके लिए एनबीसीसी व एलएंडटी को युद्धस्तर पर काम के साथ राजस्थान की भरतपुर की खदानों से पत्थरों की निकासी से लेकर तराशी में कारीगरों की भारी-भरकम टीम जुटेगी।

खास बदलाव एक नजर में..


पहले-                                  अब            
लंबाई-268 फीट 5 इंच,     280 से 300 फीट
चौड़ाई-140 फीट,           272 से 280 फीट 
ऊंचाई- 128 फीट,            161 फीट

  • पहले राममंदिर में था मंदिर का अग्रभाग, सिंहद्वार, नृत्यमंडप, रंगमंडप, गर्भगृह (20 गुणे 20 फीट जहां रामलला विराजेंगे)। अब गर्भगृह व सिंहद्वार को छोड़ सबका आकार बदलेगा। 
  • पहले राममंदिर में दोनों तल मिलाकर कुल 212 स्तंभ थे, पहली मंजिल के 106 स्तंभ की ऊंचाई 16 फीट 6 इंच थी, अब उंचाई वही रहेगी, मगर आकार बढ़ने से स्तंभों की संख्या बढ़ जाएगी।
  • पहले दूसरी मंजिल में भी 106 स्तंभ थे, इनकी ऊंचाई 14 फीट 6 इंच थी, साथ ही प्रत्येक स्तंभ में 16 मूर्तियां होंगी। अब नए डिजाइन में सिर्फ स्तंभ की संख्या बढ़ेगी। बाकी सब वही मानक रहेगा। 
  • पहले की डिजाइन में पहला चबूतरा 8 फीट ऊंचा 10 फीट चौड़ा (परिक्रमा मार्ग) दूसरा चबूतरा 4 फीट 9 इंच था, जिसके उपर स्तंभ लगने थे। साथ ही पहली मंजिल की छत समेत उंचाई 18 फीट दूसरी मंजिल की 15 फीट 9 इंच, उसके ऊपर 16 फीट 3 इंच की पेटी और पेटी के ऊपर 65 फीट ऊंचा शिखर बनना था। अब मंदिर की ऊंचाई 128 फीट से 161 फीट किए जाने से तीसरा तल भी बनेगा, लेकिन वह खाली रहेगा। भक्तों के लिए प्रथम चल में रामलला और दूसरे तल पर राम दरबार के दर्शन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed