फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now railway facility center will open before fifteen minutes

रेलवे टिकट काउंटर खुलने का बदल गया समय, अब 15 मिनट पहले मिलेगा टिकट

Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
now railway facility center will open before fifteen minutes
तत्काल टिकट बुकिंग

यात्री टिकट सुविधा केंद्रों पर रेलवे टिकट बनवाने वाले पैसेंजरों को रेलवे बोर्ड ने विशेष राहत दी है। अब टिकट काउंटर पंद्रह मिनट पहले खोले जाएंगे। इससे तत्काल से लेकर जनरल टिकट तक बनवाने वालों को आराम हो जाएगा। इसके अलावा, सुविधा केंद्र संचालकों को भी छूट दी गई है।

विज्ञापन


पैसेंजरों को लंबी कतारों से राहत दिलाने के लिए पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मिशन फाइव मिनट शुरू किया था। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई थीं। साथ ही, यात्री टिकट सुविधा केंद्रों (वाईटीएसके) को उन्नत बनाने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने सुविधा केंद्रों को अपग्रेड करने का खाका तैयार कर लिया है। पहले ये केंद्र सुबह 8.30 बजे से लेकर रात 10 बजे तक और इतवार को सुबह 8.30 से रात आठ बजे तक खुलते थे, लेकिन इनका समय बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सुबह सवा आठ बजे ही केंद्र खोल दिए जाएंगे। पहले इन केंद्रों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होती थी, जो अब सवा दस बजे से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, केंद्रों को संचालित करने वालों को भी राहत दी जाएगी। मसलन, टर्मिनल एक्सेस चार्ज पहले 1.60 लाख रुपये प्रतिवर्ष देना पड़ता था।


अब यह राशि तीन साल में एक बार देनी होगी। इसी तरह, सिक्योरिटी मनी पहले दो लाख रुपये प्रति पोर्ट देनी पड़ती थी, जो अब एक लाख रुपये हो गई है। जबकि, पंजीकरण के लिए पहले पांच लाख रुपये देने पड़ते थे, जो नॉन रिफंडेबल होते थे, लेकिन अब यह रकम दो लाख कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed