फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now passengers will know the location of contracted buses

Lucknow News: अब यात्रियों को पता रहेगी अनुबंधित बसों की लोकेशन

Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will know the location of contracted buses
रायबरेली। रोडवेज यात्रियों को अब अनुबंधित बसों की सही लोकेशन मिल सकेगी। डिपो भी इन बसों की निगरानी कर सकेगा। विभाग से अनुबंधित 78 बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाने के आदेश दिए गए हैं। बस मालिकों को 30 नवंबर तक बसों में डिवाइस लगवाकर सूचना देने के लिए कहा गया है। डिवाइस न लगाने वाली बसों का संचालन एक दिसंबर से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनुबंधित बसों को लेकर आए दिन शिकायतें आती हैं। बहाना करके इन बसों को दूसरे रूटों पर संचालित किए जाने की भी शिकायतें रहती हैं। ऐसे में रूटों पर बसों का सही ढंग से संचालन नहीं हो पाता है। यात्रियों को भी समय से डिपो में बसें न मिलने के कारण वे दूसरे साधनों का सहारा ले लेते हैं।
विज्ञापन


इस समस्या से निजात पाने और अनुबंधित बसों का संचालन दुरुस्त करने के लिए प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने 30 नवंबर तक रायबरेली डिपो से अनुबंधित सभी 78 बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगवाने के आदेश दिए हैं। बसों की भौतिक व यांत्रिक दशा को दुरुस्त कराने के साथ ही चालकों-परिचालकों की वर्दी को भी व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में टोल फ्री नंबर लिखवाने, सीटों को सही कराने के साथ ही अनावश्यक स्टीकर न लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। 30 नवंबर तक हर हाल में निर्देशों का पालन कर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर बसों का संचालन प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी गई है।

पूछताछ केंद्र को मिलती रहेगी बसों की लोकेशन
अनुबंधित बसों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगने के बाद रायबरेली डिपो के पूछताछ केंद्र को बसों की सही लोकेशन मिलती रहेगी। पूछताछ केंद्र के माध्यम से यात्रियों को भी इसकी जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना होगा। भविष्य में डिपो परिसर में एलईडी लगाए जाएंगे, जिसमें यात्रियों को बसों की लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी।

बसों में पहले से लगे हैं पैनिक बटन
डिपो की बसों में पहले ही पैनिक बटन लगवाए जा चुके हैं। पैनिक बटन से किसी भी आपात स्थिति से बचने में लोगों को सहायता मिलेगी। पैनिक बटन दबाते ही इसकी सूचना नजदीकी एआरएम और आरएम कार्यालय के साथ ही परिवहन निगम मुख्यालय और पुलिस को तत्काल मिलने की व्यवस्था है।


शासन से मिले हैं निर्देश
डिपो से अनुबंधित सभी 78 बसों में 30 नवंबर तक व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगवाने के आदेश दिए गए हैं। शासन से मिले निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए संबंधितों को कहा गया है। मानक पूरा न होने की दशा में बसों का संचालन रोका जा सकता है।
दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed