फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now MST card will be used as credit card

अब MST से सफर ही नहीं, शॉपिंग भी कीजिए

Sun, 26 Jan 2014 10:07 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
now MST card will be used as credit card

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मासिक यात्री पास (एमएसटी) यानी स्मार्ट कार्ड से अब बस में सफर ही नहीं, बल्कि मॉल एवं बाजार में खरीदारी भी हो सकेगी।

विज्ञापन


इससे किसी भी बस में और किसी भी रूट पर सफर करने की सुविधा हासिल होगी। यह स्मार्ट कार्ड क्रेडिट-डेबिट कार्ड की तरह कार्य करेगा। इसे कूपन, नेट या मोबाइल बैंकिंग के जरिये रिचार्ज किया जा सकेगा। उम्मीद है कि यह सुविधा मार्च से हासिल होने लगेगी।

विज्ञापन

निगम की यह नई व्यवस्था इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से परवान चढ़ रही है। स्मार्ट कार्ड के लिए त्रिपक्षीय अनुबंध करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें निगम, आईसीआईसीआई बैंक, मुंबई की आईटी कंपनी ट्राइमेक्स शामिल है। आईसीआईसीआई बैंक कम्प्यूटराइज्ड चिप युक्त स्मार्ट कार्ड को लॉन्च करेगा, जिसका ऑपरेशन निगम में कार्यरत आईटी कंपनी ट्राइमेक्स के सॉफ्टवेयर से हो सकेगा।

निगम के 100 बस अड्डों पर स्मार्ट कार्ड को खरीदने एवं रिचार्ज करने की सुविधा हासिल होगी। नये प्रकार की एमएसटी यानी स्मार्ट कार्ड का दूसरा फायदा होगा कि इससे खरीदारी भी की जा सकेगी। इस नई सुविधा का उद्घाटन परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव करेंगे।


जहां तक सफर वहां तक किराया

इस स्मार्ट कार्ड से वॉल्वो से लेकर साधारण बस तक में सफर की सुविधा मिलेगी। यानी यात्री जिस बस में जहां तक सफर करेगा, उससे वहां तक का किराया वसूला जाएगा।



कंडक्टर यात्री के स्मार्ट कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन में स्वैप कराएगा तो किराये की राशि निगम के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। यात्री के स्मार्ट कार्ड की जब रकम खत्म हो जाए तो बस अड्डे से कूपन लेकर या मोबाइल या फिर नेट बैंकिंग से उसको रिचार्ज करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed