{"_id":"5d1666f58ebc3e3c81678b49","slug":"now-more-than-two-thousand-pharmacist-and-para-medical-staff-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में ताबड़तोड़ तबादले, 10 दिन में दो हजार से अधिक फार्मासिस्ट व पैरामेडिकल स्टाफ बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में ताबड़तोड़ तबादले, 10 दिन में दो हजार से अधिक फार्मासिस्ट व पैरामेडिकल स्टाफ बदले
Sat, 29 Jun 2019 01:19 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में ताबड़तोड़ तबादलों की सूची जारी होने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने लगभग 525 फार्मासिस्टों की तबादला सूची जारी की है। बीते 10 दिन में 1059 फार्मासिस्टों के तबादले किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 765 पैरामेडिकल स्टाफ के तबादले किए गए हैं। इनमें लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन और डार्करूम सहायक शामिल हैं। लिपिकीय संवर्ग के 233 कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन
तबादलों के विरोध में आंदोलन के लिए बैठक आज
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी का कहना है कि तबादलों में शासन की नीति का ध्यान नहीं रखा गया है। कर्मचारियों को 300 से 700-800 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है। परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी ने तबादलों के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन