{"_id":"5c744c5bbdec2256b808096b","slug":"now-mass-com-and-ma-english-course-available-in-national-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पीजी कॉलेज से अब एमए इंग्लिश व मास कॉम भी कर सकेंगे स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल पीजी कॉलेज से अब एमए इंग्लिश व मास कॉम भी कर सकेंगे स्टूडेंट्स
Tue, 26 Feb 2019 01:43 AM IST
manoj tiwari
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: manoj tiwari
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में नए सत्र 2019-20 से एमए अंग्रेजी, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, एडऑन सर्टीफिकेट कोर्स इन जर्मन, फ्रेंच, कम्युनिकेटिव इंग्लिश, डिजिटल मार्केटिंग, ह्यूमन राइट्स, टैक्सेशन व ई-एकाउंटिंग पाठ्यक्रम शुरू होंगे। सोमवार को कॉलेज की एकेडमिक काउंसिल ने इस पर मुहर लगाई।
प्राचार्या डॉ. नीरजा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पेपरलेस प्रेजेंटेशन किया गया। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कोर्सों का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रो. बीपी सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजकुमार सिंह, प्रो. ध्रुवसेन सिंह, प्रो. कुमकुम किशोर आदि सदस्य उपस्थित थे।