फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Lucknowites can get shop license online

अब प्रतिष्ठानों के लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था भी ऑनलाइन, नगर निगम ने हेल्प डेस्क भी शुरू की

Mon, 25 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Now Lucknowites can get shop license online
Now Lucknowites can get shop license online
लखनऊ। ऑनलाइन गृहकर जमा करने की सुविधा तो नगर निगम में कई साल से है। जिसका फायदा लेने वालों की तादाद भी अब लाखों में हो गई है। अब नगर निगम ने होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, शराब-बीयर की दुकानों के लाइसेंस बनाने की सुविधा भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। जिनको ऑनलाइन में समस्या होती है उनके लिए हेल्प डेस्क भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, डेंटल क्लीनिक, शराब-बीयर की दुकान, जलपान गृह आदि चलाने के लिए लाइसेंस लेना होता है। इसके लिए अलग-अलग लाइसेंस फीस भी प्रतिष्ठान और संस्थान के छोटे बड़े होने के आधार पर तय है। अभी तक लाइसेंस बनवाने के लिए सभी प्रतिष्ठान वालों को नगर निगम के ऑफिस तक दौड़ लगानी होती थी, पर अब यह व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। इससे अब प्रतिष्ठान वाले दुकान या घर से बैठे ही लाइसेंस के लिए आवेदन करने के साथ उसे प्राप्त भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक सब ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन का काम देखने वाले लक्ष्मी ने बताया कि जिस भी प्रतिष्ठान वाले को लाइसेंस बनवाना है। वह ई-नगर सेवा की वेबसाइट पर जाकर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही लाइसेंस फीस भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन निगम केे पोर्टल आ जाता है। जिसकी जांच के बाद लाइसेंस भी ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है। जिसे आवेदक ऑनलाइन घर बैठे निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई समस्या हो तो यहां से लें मदद
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव ने बताया कि यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन मे समस्या होती है या उसे मदद की जरूरत होती है तो निगम में हेल्प डेस्क भी लाइसेंस अनुभाग में बनाई गई है। जहां तैनात कर्मचारी आवेदक की पूरी मदद करते हैं। हर दिन चार-पांच आवेदक हेल्प डेस्क में आते हैं। जहां से उनको ऑनलाइन आवेदन में मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed