फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now job vacancy is open up sachivalaya

सचिवालय में खुली नौकरी की राह, कीजिए आवेदन

Thu, 13 Aug 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Aug 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
 now job vacancy is open up sachivalaya

यूपी के सचिवालय में नौकरी करने के सपना अब पूरा हो सकता है। लखनऊ सचिवालय में लंबे समय बाद चतुर्थ श्रेणी के 368 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इनमें 218 पद अनारक्षित हैं जबकि 76 पद अनुसूचित जाति, पांच अनुसूचित जनजाति और 69 ओबीसी के लिए आरक्षित रहेंगे। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा होंगे। बुधवार से आवेदन प्रारंभ भी हो गए।
विज्ञापन


सचिवालय में अनुसेवक और फर्राश (वेतमनान 5200-20200, ग्रेड पे 1800 रुपये) के पदों पर भर्ती आठ साल बाद हो रही है। भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 साल की आयु सीमा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र की छूट दी जाएगी लेकिन इसके लिए उन्हें आरक्षित वर्ग से होने का प्रमाणपत्र देना होगा। आयु की गणना एक जुलाई 2015 से होगी। यानी एक जुलाई 2015 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले पात्र होंगे।

यहां जाकर करें अप्लाई

 now job vacancy is open up sachivalaya

सचिव सामान्य प्रशासन प्रभात मित्तल ने बताया कि आवेदन पत्र पूरी तरह निशुल्क होगा और 12 अगस्त से 11 सितंबर तक सचिवालय प्रशासन की वेबसाइटsad.up.nic.in पर केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। महिलाओं एवं विकलांगों को छोड़कर हिंदी पढ़ने-लिखने और साइकिल चलाने की योग्यता रखी गई है।

प्रादेशिक सेना में दो साल के अनुभव और एनसीसी के बी प्रमाणपत्र धारकों को अधिमानी अंक दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र केसाथ हस्ताक्षरित पासपोर्ट साइज फोटो और सफेद कागज पर काली स्याही में नमूना हस्ताक्षर को स्कैन तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन पत्र भरने, फोटो व नमूना हस्ताक्षर स्कैन पर अपलोड करने संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश सचिवालय प्रशासन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर डाल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed