{"_id":"684b29cc7d623a543c00d7a2","slug":"now-illegal-transportation-of-private-vehicles-will-cost-heavily-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1247479-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब प्राइवेट वाहन मालिकों को डग्गामारी पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब प्राइवेट वाहन मालिकों को डग्गामारी पड़ेगी भारी
Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अब प्राइवेट वाहन मालिकों को डग्गामारी पड़ेगी भारी। फाइल फोटो
लखनऊ। प्राइवेट वाहनों से डग्गामारी कर सवारी ढोना अब वाहन मालिकों को महंगा पड़ेगा। परिवहन विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए अब ऐसे वाहनों से कॉमर्शियल टैक्स वसूलने का फैसला किया है। इसके अलावा वाहनों को प्राइवेट से कॉमर्शियल में कन्वर्ट भी कराना होगा।
इस निर्देश के बाद लखनऊ में 38 प्राइवेट वाहनों को पकड़ा गया, जिसमें दो को प्राइवेट से कॉमर्शियल में कन्वर्ट भी कराया गया। शेष की प्रक्रिया चल रही है। एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसे प्रदेश की ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दरअसल, परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई से डग्गामारी पर लगाम लगेगी।
इससे पूर्व प्राइवेट वाहन सवारी ढोते मिलने पर वाहन मालिकों से जुर्माना भरने व माफी मांगने पर छोड़ दिया जाता था। लेकिन अब परिवहन आयुक्त ने इस ढील को खत्म कर दिया है। अब प्राइवेट वाहन सवारी ढोते मिलेंगे तो उन्हें वाहन खरीदने की तारीख से वर्तमान समय तक का कॉमर्शियल वाहन का टैक्स देना पड़ेगा। साथ ही प्राइवेट गाड़ी को कन्वर्ट भी कराना होगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में प्राइवेट गाड़ियों के कॉमर्शियल उपयोग परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अब जून माह में 1474 गाड़ियां पकड़ी हैं। इनमें से 90 गाड़ियों का कन्वर्जन कराया जा चुका है। शेष गाड़ियों की कार्यवाही की जा रही है।