{"_id":"686f8141f2eed627790a751a","slug":"now-if-you-park-your-vehicle-in-no-parking-area-you-fined-nagar-nigam-take-away-your-vehicle-again-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नगर निगम फिर नो पार्किंग जोन से उठाएगा गाड़ियां, वसूला जाएगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नगर निगम फिर नो पार्किंग जोन से उठाएगा गाड़ियां, वसूला जाएगा जुर्माना
Thu, 10 Jul 2025 03:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:57 PM IST
सार
लखनऊ नगर निगम एक बार फिर नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 10 दिनों में काम शुरू होगा।
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करीब तीन साल बाद नगर निगम अब फिर नो पार्किंग जोन से गाड़ियां उठाएगा। काम ठेके पर होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 10 दिन में काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने दी।
विज्ञापन
नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने का काम करीब दो साल पहले पुलिस के पास था। उससे पहले नगर निगम ही यह काम करता था। इधर करीब एक साल से यह काम बंद था। अब फिर नगर निगम नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: विधायक मनोज कुमार पांडेय सहित तीन विधायक विधानसभा से असंबद्ध घोषित, सपा ने किया था निष्कासित
विज्ञापन
टेंडर की शर्तों के तहत दोपहिया और चार पहिया के अलावा इस बार तीन पहिया और भारी वाहनों के लिए भी जुर्माने की दर तय की गई है। जो जुर्माना वसूल होगा, उसमें 50 प्रतिशत पैसा ठेकेदार लेगा और 50 प्रतिशत नगर निगम। ठेकेदार अपनी क्रेन लाएगा और उसके संचालन पर आने वाला खर्च भी उठाएगा।
विवादों में रहा क्रेनों का संचालन
नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने का काम विवादों में रहा है, क्योंकि ठेकेदार अधिक कमाई के लिए उन जगहों से भी गाड़ियां उठाते रहे हैं, जहां यह प्रतिबंधित है। कई बार उन गाड़ियों को भी उठा लिया गया, जिसमें ड्राइवर गाड़ी में बैठा था। जुर्माना वसूली के लिए अभद्रता और झगड़े के मामले भी सामने आए थे। इसके चलते करीब चार साल पहले ठेका निरस्त कर दिया गया था।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि 66 यातायात सुगम बनाने के लिए नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठाने का काम शुरू कराया जाएगा।
ये भी पढ़े- Sawan: सावन में घर बैठे मंगाइए सोमनाथ और काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद, ई मनी ऑर्डर करना होगा स्पीड पोस्ट
यहां हैं सरकारी पार्किंग, खड़ी कर सकते हैं गाड़ियां
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि 66 यातायात सुगम बनाने के लिए नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठाने का काम शुरू कराया जाएगा।
ये भी पढ़े- Sawan: सावन में घर बैठे मंगाइए सोमनाथ और काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद, ई मनी ऑर्डर करना होगा स्पीड पोस्ट
यहां हैं सरकारी पार्किंग, खड़ी कर सकते हैं गाड़ियां
- लालबाग झंडी पार्क भूमिगत पार्किंग
- लालबाग दयानिधान पार्क भूमिगत पार्किंग
- हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग
- अमीनाबाद भूमिगत पार्किंग
- आलमबाग चंदरनगर भूमिगत पार्किंग
- भूतनाथ भूमिगत पार्किंग
- नादान महल रोड भूमिगत पार्किंग
- सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किंग
- ज्योतिबाफुले मल्टीलेवल पार्किंग चौक
- महानगर चंद्रशेखर आजाद पार्क पार्किंग
यह है जुर्माने की दर
| भारी वाहन (ट्रक, बस) | 2000 रुपये |
| चार पहिया | 1500 रुपये |
| तीन पहिया | 500 रुपये |
| दो पहिया | 300 रुपये |