{"_id":"686f69a938fd6fb00101069c","slug":"postal-department-gift-for-shiva-devotees-now-order-kashi-vishwanath-and-somnath-temple-prasad-sitting-home-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan: सावन में घर बैठे मंगाइए सोमनाथ और काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद, ई मनी ऑर्डर करना होगा स्पीड पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan: सावन में घर बैठे मंगाइए सोमनाथ और काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद, ई मनी ऑर्डर करना होगा स्पीड पोस्ट
Thu, 10 Jul 2025 02:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:05 PM IST
सार
सावन में अब घर बैठे काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर का प्रसाद पा सकेंगे। डाक विभाग की ओर से 251 और 270 रुपये में ये सेवा उपलब्ध होगी। प्रसाद में धार्मिक वस्तुएं, मिठाई और रुद्राक्ष तक शामिल हैं।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के लिए डाक विभाग ने एक नई सौगात दी है। अब काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर का प्रसाद घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगाया जा सकता है। यह सेवा पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव की देखरेख में चलाई जा रही है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद पाने के लिए 251 रुपये का ई-मनीऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी मंडल), पिन – 221001 को भेजना होगा। प्रसाद में ज्योतिर्लिंग छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अल्कोहल आधारित उद्योगों में होगा 4300 करोड़ का निवेश, निवेशकों ने दिए प्रस्ताव
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: हम एसी ठीक करने आए हैं... बोल कर घर में घुसे बदमाशों ने लूटा, चाकू से गला रेतने का किया प्रयास
सोमनाथ मंदिर के लिए 270 रुपये का ई-मनीऑर्डर श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला-जूनागढ़, गुजरात – 362268 को भेजना होगा। ई मनीऑर्डर पर 'प्रसाद के लिए बुकिंग' लिखना जरूरी होगा। प्रसाद में 400 ग्राम के पैकेट में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल व 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल रहेगी।