फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now house tax and cleaning problems are solve easily

अब चुटकियों में हल होगी हाउस टैक्स और सफाई की समस्या

Wed, 02 Sep 2015 04:21 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
now house tax and cleaning problems are solve easily

नगर निगम के दो नए जोन 7 और 8 मंगलवार से शुरू हो गए। इससे अब शहर की पांच लाख आबादी को उनके घर के पास ही नगरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। नए जोन खुलने से इंदिरानगर और कानपुर रोड व मवैया के लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन


अभी यहां हाउस टैक्स, सफाई और जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ीं सुविधाएं मिलेंगी। अभियंत्रण विभाग पर दोनों ही जगह फैसला होना बाकी है। मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने दोनों जोन कार्यालयों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जोन 7 का कार्यालय इंदिरानगर सेक्टर-ए  स्थित जलकल विभाग के ऑफिस के ऊपर की मंजिल पर खोला गया है। इस कार्यालय से विकासनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम के 12 वार्ड जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां शंकरपुरवा प्रथम और द्वितीय, लोहिया नगर,लालबहादुर शास्त्री प्रथम व द्वितीय, बाबू जगजीवन राम, इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड, इस्माइलगंज प्रथम और द्वितीय, शहीद भगत सिंह, मैथिली शरण गुप्त और इंदिरानगर वार्ड केकाम होंगे। यहां उपनगर आयुक्त अरविंद राय को जोनल अधिकारी बनाया गया है।

जोन-8  कार्यालय हैवतपुर मवैया रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में खोला गया है। इसमें वृंदावन योजना, पीजीआई, तेलीबाग व कानपुर रोड के सात वार्ड शामिल किए गए हैं। ये वार्ड जोन-5 से अलग किए  गए हैं।

जोनल अधिकारी व सहायक नगर आयुक्त उमेश चंद्रा ने बताया कि यहां से इब्राहीमपुर, राजा बिजली पासी, खरिका,  शारदानगर,  हिंदनगर, विद्यावती देवी प्रथम व द्वितीय वार्ड केलोगों  को सफाई, हाउस टैक्स और जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधाएं मिलेगी।

सड़क-नाली के जुड़े काम अभी पुराने कार्यालय से

now house tax and cleaning problems are solve easily

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने बताया कि दोनों जोन में अभी हाउस टैक्स से जुड़े काम हो सकेंगे। एक सप्ताह के अंदर नए जोनों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी यहां से जारी होना शुरू हो जाएंगे। जोनल अधिकारी के लेवल के काम शुरू होने के बाद अगले महीने अभियंत्रण से जुड़े काम भी शिफ्ट किए जाने की योजना है। ऐसे में सड़क, नाली या दूसरे निर्माण केकाम पुराने कार्यालयों से ही इन वार्डों में होंगे।

नगर निगम ने जोन-7 और 8 को बिना  इंटरनेट की कनेक्टिविटी के ही चालू करा दिया।  ऐसे में जोनल कार्यालयों में काम कैसे होगा? आईटी विभाग ने अभी 3जी डाटाकार्ड  से इंटरनेट चलाने का सुझाव अदया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही इंटरनेट के अलावा दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी। जोन-7 कार्यालय में अभी शौचालय की सुविधा नहीं है।

जोन-8  का उद्घाटन कर लौट रहे  मेयर का हैवतपुर मवैया रोड स्थित द्वारिकापुरी केलोगों ने किया। लोगों ने इलाके में जलभराव और दूसरी समस्याओं का समाधान नहीं होने की शिकायत की। इस पर मेयर ने विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed