फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now hip replacement can be done through a fine incision

Lucknow News: अब महीन चीरे से भी हो सकेगा कूल्हा प्रत्यारोपण

Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Now hip replacement can be done through a fine incision
लखनऊ। अब महीन चीरे से भी कूल्हा प्रत्यारोपण हो सकेगा। इससे मरीज को अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाएगी। प्रत्यारोपण के बाद वह चलने-फिरने के साथ पहले की तरह रोजमर्रा के काम भी कर सकेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से शुरू भारतीय आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन के तीन दिवसीय 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन में केजीएमयू के एनॉटमी विभाग में कैडवर पर डॉक्टरों को नई विधि से कूल्हा प्रत्यारोपण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


नोएडा के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि अभी कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए कमर के किनारे के हिस्से में आठ से 10 इंच का चीरा लगाया जाता है। नई तकनीक बिकनी डायरेक्ट एनथीरियो एप्रोच में पेट के निचले हिस्से में दो से तीन इंच का ही चीरा लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन के आयोजक अध्यक्ष डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि नई विधि से कूल्हा प्रत्यारोपण में दाग भी नजर नहीं आता। मरीज जमीन पर बैठ सकता है। नई विधि से प्रत्यारोपण में इम्प्लांट के हिलने की आशंका बेहद कम है। पैर की लंबाई बराबर रहती है। ऑपरेशन के दौरान खून कम बहता है और दर्द कम होता है। डॉ. संदीप ने बताया कि नई विधि में टांके काटने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed