UP: अब आईटीआई में भी होंगे हाईटेक कोर्स, ड्रोन पायलट से लेकर एआई तक 20 नए विषयों की होगी पढ़ाई
यूपी के सरकारी और निजी आईटीआई में इस वर्ष से 20 नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इनमें ड्रोन पायलट, सोलर पैनल, एआई, रोबोटिक्स जैसे कोर्स शामिल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थी इस सत्र से सामान्य व्यावसायिक कोर्स के साथ ही ड्रोन पायलट, सोलर, पैनल रोबोटिक्स सहित करीब 20 नए कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। इनमें दो वर्षीय व्यावसायिक अध्ययन के साथ एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स करने की भी सुविधा मिलेगी। कोर्स के जरिये कंपनी की मांग के आधार पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
राजधानी व प्रदेश के राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार से 98 पुराने व्यावसायिक के साथ करीब 20 नए कोर्स के लिए भी आवेदन होंगे। इनमें कॉस्मोटोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ड्राफ्टमैन व सोलर पैनल, एआई, ड्रोन तकनीक सहित अन्य कोर्स शामिल हैं। हालांकि, इन कोर्सों में छह महीने और एक साल का विशेष प्रशिक्षण कोर्स भी शामिल है।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, आईटीआई के विभिन्न व्यवसाय में एक वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था है। इसी के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय के मानक पर एनसीवीटी व एससीवीटी के प्रशिक्षण संस्थानों में कंपनी की मांग के आधार पर नए कोर्स शुरू हो रहे हैं।
ये भी पढ़े- UP: 'स्मार्ट एप' फौरन पहचान लेगा शरीर में खून की कमी, गर्भवती महिलाओं में हो सकेगी एनीमिया की पहचान
एससीवीटी के संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा ने बताया कि लखनऊ मंडल में 36 राजकीय व 105 से अधिक निजी आईटीआई संचालित हैं। टाटा कंपनी के सहयोग से अलीगंज आईटीआई परिसर में शुरू हुए चार नए कोर्स के साथ ही अन्य एक वर्षीय कोर्स शुरू होंगे।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया आज से, पांच जून तक इस लिंक से कर सकेंगे आवेदन
एनसीवीटी के मानक पर शुरू होंगे ये कोर्स
एनसीवीटी के मानक पर एक वर्षीय कोर्स में फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, इंटीरियर डिजाइनिंग एंड डेकोरेशन के कोर्स शामिल हैं। इसके आलवा, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, कंप्यूटर एडेड इंब्राईनिंग,कॉस्मेटोलॉजी के कोर्स में प्रवेश होंगे। इसी तरह टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से इंड्रस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मेन्युफैक्चरिंग, थ्री डी पेंटिंग व अन्य कोर्स में प्रवेश की सुविधा मिलेगी।