फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now gift rate decide for kinnars

अब किन्नरों का रेट हुआ तय, मिलेगा पहचान पत्र भी

Sat, 06 Jun 2015 10:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
 now gift rate decide for kinnars

रोज-रोज के झगड़ों और पब्लिक के बीच हो रही फजीहत से दुखी मंगलामुखियों(किन्नरों) के संगठन ने तय किया है कि मांगलिक उत्सवों और त्योहारों पर बतौर नेग तय रकम ही ली जाएगी। इसके अलावा बारात नेग की जगह डोली नेग लेना भी तय हुआ है।

विज्ञापन


इन नियमों की अनदेखी करने वाले मंगलामुखी को संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। किस मौके पर कितनी रकम लेनी है, इसका प्रस्ताव बन गया है। एक-दो दिन में घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय मंगलामुखी जन कल्याण समाज की प्रदेश अध्यक्ष रीना कपूर ने यह अभिनव पहल अपनी गद्दी मसवानपुर और नारामऊ में शुरू करने की तैयारी की है। यदि सब कुछ ठीक रहा और सहमति बन गई तो इसे पूरे जिले फिर प्रदेश में लागू कराने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपेड़ा पुलिया में बुधवार को मंगलामुखियों के दो पक्षों में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई थी, पथराव हुआ और स्थिति यहां तक पहुंची कि एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले गए। घटना से जहां मंगलामुखी समाज की जनता के बीच किरकिरी हुई, वहीं मंगलामुखी गुरु को भी चिंता में डाल दिया।

अनाप शनाप मांग की वजह से होते थे विवाद

 now gift rate decide for kinnars

पिछले दो साल में जिले के कई हिस्सों में इलाका, बधाई नेग की वसूली और रकम को लेकर कई झगड़े हुए। दो-तीन बार फर्जी, असली मंगलामुखियों को लेकर मारपीट हुई। मामला थाने तक पहुंचा।

इन घटनाओं से दुखी मसवानपुर और नारामऊ गद्दी की गुरु मंगलामुखी रीना का कहना है कि इन घटनाओं के पीछे कुछ मंगलामुखियों का लालच उनकी गलत आदतें हैं। मंगलामुखी समाज को दहशत का पर्याय बनाने से रोकने के लिए यह नया मसौदा तैयार हुआ है।

अखिल भारतीय मंगलामुखी जन कल्याण समाज (उत्तर प्रदेश) से जुड़े सभी मंगलामुखी इसके लिए तैयार भी हैं।

यह है नए मसौदे का प्रारूप

•मांगलिक उत्सव और त्योहार में कितनी रकम लेनी है, यह तय होगा।

•शादी में लड़के पक्ष को डबल बधाई नेग देना पड़ता है। एक बार बारात स्थल पर दूसरी बार बहू के घर पहुंचने पर। अब तय हुआ है कि मंगलामुखी बहू के घर पहुंचने पर वहीं बधाई गाकर नेग लेंगे।

•बारात स्थल पर रात में कोई भी मंगलामुखी नहीं जाएगा। यदि जाना जरूरी हो तो सुबह चार बजे जाएं, जब कलेवा का समय हो।

•जनता और गेस्ट हाउस, होटल वालों को मसौदे से जागरूक करने के लिए अभियान चलाना

•अपने से जुड़े सभी मंगलामुखी को आईकार्ड देना ताकि फर्जी मंगलामुखी पर लगाम लग सके।

शुरू करेंगे हेल्पलाइन

 now gift rate decide for kinnars

मंगलामुखी गुरु रीना कपूर ने बताया कि संगठन जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। यह नंबर इलाके में प्रचारित किया जाएगा।

जनता या मंगलामुखी कोई भी इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अवैध वसूली, धमकाने, फर्जी मंगलामुखी और एक से अधिक बार नेग देने की शिकायत दर्ज करा सकता है।

संगठन से जुड़े वरिष्ठ मंगलामुखी तुरंत मौके पर पहुंचकर विवाद का निपटारा करेंगे। यजमान और प्रशासन के पास भी यह हेल्पलाइन नंबर रहेगा।

मंगलामुखी तय नियमों को मान रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी के लिए जल्द ही एक कमेटी भी बनेगी। इसमें वह मंगलामुखी होंगे, जिनका इलाके में प्रभाव है। विवाद की स्थिति में यह दोनों पक्ष को बैठाकर सुलह की बात करेंगे। यही नहीं जरूरी हुआ तो दंड भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed