{"_id":"67116cf3caba58894c0a74e7","slug":"now-fire-bike-will-extinguish-fires-in-the-streets-raebareli-news-c-101-1-slko1031-121215-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गलियों में अब फायर बाइक बुझाएगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गलियों में अब फायर बाइक बुझाएगी आग
Fri, 18 Oct 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। संकरी गलियों में बने मकान व दुकानों में आग लगने पर इसे आसानी से बुझाया जा सकेगा। इसके लिए जिले के दमकल विभाग तीन फायर बाइकें मिली हैं। ये बेहद संकरे बाजार और गलियों में भी जाकर आग बुझाने में सक्षम होंगी।
शहर के तमाम गली-मोहल्ले ऐसे हैं, जहां आग लगने पर फायर वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। इससे राहत कार्य में अग्निशमन कर्मचारियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। समय रहते आग न बुझ पाने से यहां के लोगों को बड़ी हानि होती है। इसे देखते हुए विभाग को तीन फायर बाइकें दी गई हैं। फायर बाइकों का उपयोग अभी गाजियाबाद, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में हो रहा है। अब रायबरेली के लोगों को भी विपत्ति के समय इसकी सुविधा मिल सकेगी।
क्या है खासियत
आग बुझाने के लिए खास तरीके से बनी फायर बाइक हाईटेक उपकरणों व संसाधनों से लैस है। इसमें 25-25 लीटर की दो पानी की टंकियां लगी हैं। साथ ही इसमें मोटर पंप भी लगाया गया है। इसमें करीब 25 मीटर का पाइप व नॉजिल लगा है। आग बुझाने के लिए इसमें फव्वारे के साथ ही तेज धार में पानी फेंकने का इंतजाम है।
विज्ञापन
एक फायर जीप भी मिली
यदि किसी पेट्रोलियम पदार्थ या फिर ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है तो उसे अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों से बुझाया नहीं जा सकता। जिले को पहली बार एक फायर जीप मिली है, जिसके जरिये अब पेट्रोलियम पदार्थ या फिर ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझाई जा सकेगी। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि इस जीप में 800 लीटर की पानी की टंकी है। साथ ही फोम (केमिकल) भी रहता है। पानी में फोम को मिलाने पर ही पेट्रोलियम पदार्थ या फिर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया जाता है।
दो-दो कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
अग्निशमन विभाग को तीन फायर बाइकें और एक फायर जीप मिली है। प्रत्येक वाहन पर दो-दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, जो आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करेंगे। फायर बाइकें मिलने से अब संकरी गलियों में भी जाकर आसानी से आग बुझाई जा सकेगी।
सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी