फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now female officers will monitor women welfare schemes, cm setup task force

महिला कल्याण योजनाओं की निगरानी अब महिला अफसर ही करेंगी, सीएम ने दिए टास्क

Thu, 17 Oct 2019 10:03 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 17 Oct 2019 10:03 AM IST
सार

  • तीन सदस्यीय महिला नोडल अफसरों के साथ पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए टास्क
  • कहा-18,19 व 20 को आवंटित जिलों में रहकर देखें योजनाओं की जमीनी हकीकत
  • 25 अक्तूबर तक महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देने का फरमान

विज्ञापन
now female officers will monitor women welfare schemes, cm setup task force
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चाहते हैं। इसके संकेत उन्होंने मंगलवार को महिला नोडल अधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने हर जिले के लिए नामित महिला नोडल अफसरों को साफ तौर पर कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में उन्हें अब बहाना नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए। उन्होंने नोडल अफसरों को 18, 19 व 20 अक्तूबर को आवंटित जिलों में रुककर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के साथ ही लाभार्थियों के फीडबैक जुटाने और 25 अक्तूबर से पहले पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।  
विज्ञापन


लोकभवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि नोडल अफसरों की रिपोर्ट देखने के बाद ही 25 अक्तूबर को कन्या सुमंगला योजना का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महिलाओं से जुड़ी तमाम योजनाएं संचालित तो की जा रही हैं, लेकिन अधिकांश महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं है। इसलिए नोडल अफसरों को पहले महिलाओं को योजनाओं के बारे में जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उज्ज्वला, मिशन इंद्रधनुष, महिला हेल्पलाइन, पोषाहार, धात्री व गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि जिलों में प्रवास के दौरान नोडल अधिकारी तीन तलाक कानून के बारे में भी महिलाओं को बताएं और गोष्ठी का आयोजन कराएं। योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी भी स्तर पर भेदभाव हो रहा है या लापरवाही बरती जा रही है तो ऐसे लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई कराएं।

मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों से सभी योजनाओं की जमीनी स्थिति पर आधारित रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाले पोषण कार्यक्रमों, गरम भोजन योजना, अनुपूरक पुष्टाहार, टेक होम राशन समेत सभी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। 

बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा केबारे में जागरूक करने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने योजनाओं को इवेंट के तौर पर पेश करने को कहा है। बैठक में सभी जिलों के लिए नामित नोडल अधिकारियों के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed