फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now brokers will not be able to violate the rights of railway passengers

Lucknow News: अब रेल यात्रियों का हक नहीं मार पाएंगे दलाल

Fri, 18 Oct 2024 04:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Now brokers will not be able to violate the rights of railway passengers
लखनऊ। जो रेल टिकट यात्रियों को मिलने चाहिए, उन्हें दलाल 120 दिनों का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) खुलते ही बुक कर लेते हैं। फिर इन्हें मनमाने दाम पर बेचते हैं। एक नवंबर से एआरपी 60 दिन का हो जाने से यह खेल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि अभी तक दलाल 120 दिन पहले ही ज्यादातर टिकटों की बुकिंग कर लेते है। एडवांस बुकिंग का समय कम लिए जाने से यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग आसान होगी। दलाल टिकटों की ब्लॉकिंग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन




...पर रेलवे को होगा नुकसान



एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड दो महीने होने पर रेलवे का नुकसान होगा। अभी चार महीने पहले टिकट बुक होने पर एडवांस में मोटी रकम मिल जाती थी, जिसमें अब कमी आएगी। अधिकतर मामलों में एआरपी में बुक टिकट निरस्त हो जाते थे, जिसका कैंसिलेशन चार्ज भी रेलवे को मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली रह जाती हैं सीटें

रेलवे अफसरों ने बताया कि एआरपी अधिक होने से सीटें भी खाली रह जाती हैं, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है। अभी करीब 21 प्रतिशत टिकट निरस्त होते हैं। वहीं, करीब पांच प्रतिशत लोग यात्रा नहीं करते, ऐसे में सीटें खाली रह जाने से रेलवे को नुकसान होता है।



लखनऊ मंडल में बुक होने वाले टिकट



टिकट बुकिंग का स्रोत उत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे

काउंटरों से 22,92,930 15,95,050



ऑनलाइन 1,77,94,480 1,20,42,080

(नोटः बुक होने वाले टिकटों की संख्या एक वर्ष की है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed