फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now book online food in roadways buses

अब रोडवेज बसों में भी बुक कराएं ऑनलाइन भोजन, ‘मील ऑन रोड एप’ शुरू

Wed, 25 Dec 2019 08:47 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Now book online food in roadways buses
फाइल फोटो
अब उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में भी सफर के दौरान ऑनलाइन भोजन बुक कराया जा सकेगा। अनुबंधित यात्री प्लाजा पर पहुंचने पर भोजन मुहैया होगा। इस सुविधा के लाभ के लिए यात्रियों को गूगल के प्ले स्टोर से ‘मील ऑन रोड एप’ डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को इस एप से भोजन बुकिंग की शुरुआत की। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस एप की जानकारी एवं अनुश्रवण करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि यात्रा के दौरान ‘मील ऑन रोड एप’ से यात्री प्लाजा को अपना मनपसंद भोजन उपलब्ध मीनू कार्ड से चयन कर बुक कर सकते हैं। ऑर्डर में यात्री को सफर करने वाली बस का नंबर एवं यात्रा की तारीख व मार्ग का ब्योरा देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री प्लाजा के भोजन की गुणवत्ता/सुझाव एवं बसों के चालक/परिचालक के व्यवहार का  फीडबैक भी यात्री एप के माध्यम से निगम को दे सकेंगे। 

इससे यात्री को परिवहन निगम से अधिकृत यात्री प्लाजा पर बसों के ठहराव होने से उचित दरों पर स्वच्छ एवं पोषक भोजन हासिल होगा। यात्री प्लाजा स्वामी के एप का प्रयोग करने पर निर्धारित बसों का ठहराव भी सुनिश्चित होगा और राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed