{"_id":"5e02d4d08ebc3e87e35d4ae6","slug":"now-book-online-food-in-roadways-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज बसों में भी बुक कराएं ऑनलाइन भोजन, ‘मील ऑन रोड एप’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज बसों में भी बुक कराएं ऑनलाइन भोजन, ‘मील ऑन रोड एप’ शुरू
Wed, 25 Dec 2019 08:47 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अब उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में भी सफर के दौरान ऑनलाइन भोजन बुक कराया जा सकेगा। अनुबंधित यात्री प्लाजा पर पहुंचने पर भोजन मुहैया होगा। इस सुविधा के लाभ के लिए यात्रियों को गूगल के प्ले स्टोर से ‘मील ऑन रोड एप’ डाउनलोड करना होगा।
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को इस एप से भोजन बुकिंग की शुरुआत की। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस एप की जानकारी एवं अनुश्रवण करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि यात्रा के दौरान ‘मील ऑन रोड एप’ से यात्री प्लाजा को अपना मनपसंद भोजन उपलब्ध मीनू कार्ड से चयन कर बुक कर सकते हैं। ऑर्डर में यात्री को सफर करने वाली बस का नंबर एवं यात्रा की तारीख व मार्ग का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
यात्री प्लाजा के भोजन की गुणवत्ता/सुझाव एवं बसों के चालक/परिचालक के व्यवहार का फीडबैक भी यात्री एप के माध्यम से निगम को दे सकेंगे।

Trending Videos
इससे यात्री को परिवहन निगम से अधिकृत यात्री प्लाजा पर बसों के ठहराव होने से उचित दरों पर स्वच्छ एवं पोषक भोजन हासिल होगा। यात्री प्लाजा स्वामी के एप का प्रयोग करने पर निर्धारित बसों का ठहराव भी सुनिश्चित होगा और राजस्व में भी वृद्धि होगी।