{"_id":"5d373ec48ebc3e6ceb4312b7","slug":"now-azam-khan-on-ed-s-radar-asks-info-about-him-from-rampur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय की जद में आ सकती है आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर पुलिस से मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन निदेशालय की जद में आ सकती है आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर पुलिस से मांगा ब्योरा
Wed, 24 Jul 2019 12:40 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंत्री मोहम्मद आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी सपा सरकार में पूर्व मंत्री और रामपुर से सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ दर्ज एफआईआर का ब्योरा मांगा है। निदेशालय ने रामपुर पुलिस से जमीनों पर अवैध कब्जों से लेकर अन्य सभी मामलों में दर्ज मुकदमों की प्रतियां मांगी हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच पड़ताल के बाद ईडी आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है। हालांकि इस बारे में ईडी के अधिकारी और रामपुर पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
... तो जौहर युनिवर्सिटी भी आएगी जांच के जद में
सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय की जद में आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी भी आ सकती है। आजम खां ने अपने इस ड्रीम प्रोजेेक्ट को सपा सरकार में मंत्री रहते हुए बनवाया था। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के महासचिव और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। हाल ही में उन पर रामपुर में अलग-अलग थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन