{"_id":"671807b82a69fcb198028884","slug":"now-automatic-system-will-provide-accurate-weather-forecast-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107417-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब स्वचालित प्रणाली से मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब स्वचालित प्रणाली से मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान
Wed, 23 Oct 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
स्वचालित मौसम यंत्र का निरीक्षण करते मौसम वैज्ञानिक।
श्रावस्ती। जिले के लोगों को अब मौसम का सटीक पूर्वानुमान हो सकेगा। इसके लिए आपदा विभाग की ओर से जिले में तीन स्वचालित मौसम केंद्र व 15 स्वचालित वर्षामापी यंत्र स्थापित किए गये हैं। मंगलवार को राहत आयुक्त कार्यालय से आए मौसम वैज्ञानिकों ने इन यंत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
स्थलीय सत्यापन करने पहुंचे मौसम वैज्ञानिक ए अतुल कुमार गुप्ता व नामित अभियंता संतोष कुमार, अजय कुमार तथा आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र एवं ओबेल सिस्टम के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने संयंत्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने उपकरणों की कार्यविधि व रखरखाव की जानकारी दिया। तीनों तहसीलों में एक-एक स्वचालित मौसम केंद्र जबकि ब्लाकवार तीन-तीन स्वचालित वर्षा मापी यंत्र स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से वर्षा की मात्रा, हवा की गति, तापमान, हवा की दिशा, आर्द्रता, वायुमंडलीय दाब की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इन संयंत्रों की स्थापना के बाद संबंधित क्षेत्र का सटीक डाटा त्वरित रूप से प्राप्त होता रहेगा। जिससे मौसम वैज्ञानिकों को उस क्षेत्र का सटीक पूर्वानुमान बताने में सहायता मिलेगी। सटीक पूर्वानुमान कृषि, आपदा, यात्रा, वीआईपी दौरा व बड़े आयोजनों में सहायक होगा।
विज्ञापन
सभी संयंत्रों को इस तरह स्थापित किया गया है कि क्षेत्र विशेष का सटीक डाटा प्राप्त हो सके। प्रयोग में आने के बाद यह प्रणाली काफी उपयोगी सिद्ध होगी। संयंत्र स्थापित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक स्वचालित मौसम केंद्र व वर्षा मापी सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। इनकी नियमित देखरेख की जाएगी। इसके द्वारा प्राप्त डाटा राहत वाणी एप के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा ।