फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now AIG Stamp will monitor marriage registrations, video recording is mandatory for marriages of eloped couple

UP: अब एआईजी स्टांप करेंगे शादी पंजीकरणों की निगरानी, भागे जोड़ों की शादी के लिए वीडियो रिकार्डिंग अनिवार्य

Sat, 07 Jun 2025 09:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 09:50 AM IST
सार

एआईजी प्रतिदिन शादी के पंजीकरण कराने वाले उप रजिस्ट्रार के कामकाज की समीक्षा करेंगे और देखेंगे कि शादी के लिए तय की गई तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है या नहीं। इसकी मासिक रिपोर्ट भी तैयार होगी।

विज्ञापन
Now AIG Stamp will monitor marriage registrations, video recording is mandatory for marriages of eloped couple
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अपर महानिरीक्षक (एआईजी) को पंजीकृत होने वाली शादियों के मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वह प्रतिदिन शादी के पंजीकरण कराने वाले उप रजिस्ट्रार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि शादी के लिए तय गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है या नहीं। इसकी मासिक रिपोर्ट भी तैयार होगी।

विज्ञापन


वहीं जब तक प्रदेश में शादी के पंजीकरण संबंधी नए नियमों को विधिवत रूप से तैयार नहीं कर लिया जाता, तब तक स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के महानिरीक्षक को दिशा निर्देशों का पालन करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। विवाह पंजीकरण के जिम्मेदार सभी डिप्टी रजिस्ट्रार निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।
विज्ञापन


विवाह पंजीकरण के समय पुरोहित या विवाह संपन्न कराने का दावा करने वाले व्यक्ति द्वारा शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। हलफनामे में पुरोहित की पहचान और विश्वसनीयता का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत पुरोहित का नाम, पिता का नाम, स्थायी पता, वर्तमान पता, आधार कार्ड की प्रति, मोबाइल नंबर, फोटो के साथ इस बात की घोषणा, जिसमें पुष्टि की गई हो कि उसने विवाह संपन्न कराया है। इसके साथ ही विवाह समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। विशेष रूप से भागे हुए जोड़ों के मामलों में ये व्यवस्था अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी रजिस्ट्रार को बनाया जवाबदेह
डिप्टी रजिस्ट्रार विवाह प्रमाण-पत्र के पीछे साफ-साफ पर लिखेंगे कि हाईकोर्ट की अधिसूचना (14.10.2024) में निहित निर्देशों का अनुपालन किया गया है। पुरोहित या विवाह संपन्न कराने का दावा करने वाले व्यक्ति द्वारा दिए गए शपथ-पत्र का अध्ययन कर लिया गया है तथा वह संतुष्ट है और वह विवाह पंजीकरण के समय उपस्थित था। संबंधित सहायक महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीकरण अनुपालन की निगरानी के लिए जिम्मेदार होंगे। ये देखना उनकी जिम्मेदारी होगी कि डिप्टी रजिस्ट्रार निर्देशों के अनुसार अपना काम कर रहे हैं या नहीं। इस काम के लिए संबंधित कार्यालयों में रखे गए रजिस्टर में इस तरह के अनुपालन को प्रमाणित करने वाली मासिक प्रविष्टि भी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed