{"_id":"5d6195c88ebc3e013d650296","slug":"now-40-minutes-ago-tejas-will-run-from-lucknow-at-6-10-am","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे लखनऊ से चलेगी तेजस, गाजियाबाद में भी रुकेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे लखनऊ से चलेगी तेजस, गाजियाबाद में भी रुकेगी ट्रेन
Sun, 25 Aug 2019 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
tejas express
तेजस एक्सप्रेस अब लखनऊ से 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे चलेगी। इसके अलावा यह गाजियाबाद में भी रुकेगी। बोर्ड ने इसका सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इस ट्रेन को लेकर रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी में मंथन तेज हो गया है। ड्रॉफ्टिंग भी जल्द पूरी होगी।
तेजस एक्सप्रेस को सितम्बर से पटरियों पर लाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसका नया शेड्यूल भी जारी किया गया है। वर्ष 2016 में जब ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया था तो जंक्शन से इसके रवाना होने का समय सुबह 6.50 बजे था।
नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह ट्रेन 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे रवाना होगी। वहीं, इसके आनंदविहार पहुंचने का समय दोपहर 1.20 बजे था, जिसे अब 12.25 बजे कर दिया गया है। ऐसे ही पहले आनंदविहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का समय था।
विज्ञापन
अब यह शाम 4.30 बजे चलकर रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके अलावा पहले तेजस का स्टॉपेज सिर्फ कानपुर स्टेशन था, जबकि अब यह गाजियाबाद में भी रुकेगी। 13 अगस्त को रेलवे बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी कर उत्तर, उत्तर मध्य रेलवे जोनों को सूचित किया गया है। इस ट्रेन का संचालन आईआरसीटीसी करेगा।

Trending Videos
छह नंबर प्लेटफॉर्म से चलेगी ट्रेन
लखनऊ जंक्शन से दिल्ली को चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर छह से चलाई जा सकती है। इससे यात्री इस ट्रेन तक पहुंचने को कैब-वे का इस्तेमाल कर सकें। इस प्लेटफॉर्म से वीआईपी ट्रेनें शताब्दी एक्सप्रेस, पुष्पक व लखनऊ मेल चलती हैं। बता दें कि तेजस में चेयरकार की 13, एग्जीक्यूटिव क्लास की तीन बोगियां, दो जनरेटर यान सहित कुल 18 बोगियां हैं। शुरुआत में इनकी संख्या कम भी रखी जा सकती है।
एमसीएफ से मिलेगा दूसरा रैक
कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में तैयार तेजस एक्सप्रेस का पहला रैक पूर्वोत्तर रेलवे को मिल चुका है, जो गोमतीनगर स्थित न्यू वॉशिंग पिट पर खड़ा है। फिलहाल इसे ही चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जल्द दूसरा रैक तैयार हो जाएगा। इसे रायबरेली स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में बनाया जा रहा है।
तेजस एक्सप्रेस की नई टाइमिंग
लखनऊ से दिल्ली
स्टेशन आगमन प्रस्थान
लखनऊ जंक्शन - सुबह 6.10
कानपुर सुबह 7.20 बजे सुबह 7.25 बजे
गाजियाबाद सुबह 11.43 बजे सुबह 11.45 बजे
दिल्ली दोपहर 12.25 बजे -
दिल्ली से लखनऊ
स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली - शाम 4.30 बजे
गाजियाबाद शाम 5.10 बजे शाम 5.12 बजे
कानपुर रात 9.30 बजे रात 9.35 बजे
लखनऊ जंक्शन रात 10.45 बजे