{"_id":"67425e6096c7233712095034","slug":"now-153-roadways-buses-will-also-deliver-couriers-and-parcels-raebareli-news-c-101-1-slko1033-122986-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब कूरियर व पार्सल भी पहुंचाएंगी रोडवेज की 153 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब कूरियर व पार्सल भी पहुंचाएंगी रोडवेज की 153 बसें
Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिपो की 153 बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही अब कूरियर और पार्सल भी पहुंचाएंगी। इससे लोगों को दिल्ली, हरिद्वार, गोरखपुर व अयोध्या तक अपना सामान पहुंचाने की सुलभा व आसान सुविधा मुहैया हो सकेगी। निगम और मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक लिमिटेड दिल्ली के मध्य अनुबंध के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने शनिवार को सभी चालकों-परिचालकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
मार्गों पर यात्री टिकटों के निरीक्षण के साथ लगेज का भी निरीक्षण किया जाएगा। इससे अवैध रूप से पार्सल की बुकिंग पर रोक लगेगी। डिपो की बसें कई बड़े रूटों पर संचालित हो रही हैं। परिचालक अवैध रूप से समान की लोडिंग करके निगम को चूना लगा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसे मामले पकड़ में भी आ चुके हैं।
मनमानी को रोकने के लिए निगम ने अब बसों से कूरियर व पार्सल सेवा भी शुरू कर रहा है। इसके लिए परिवहन निगम की संचालित बसों के माध्यम से सेवा देने के लिए निगम और मेसर्स एवीजी लाजिस्टिक लिमिटेड दिल्ली के मध्य पांच वर्षों के लिए अनुबंध हो चुका है।
विज्ञापन
डिपो में कूरियर सर्विस के माध्यम से होगी बुकिंग
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व स्टेशन प्रभारी बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों द्वारा निर्धारित बस स्टेशन पर गाड़ी रोक कर कूरियर व पार्सल सेवा के प्रतिनिधि से पार्सल बुक कराएंगे व बुकिंग रसीद भी प्राप्त करेंगे। फर्म द्वारा पार्सल रखने के लिए बसों पर आरक्षित स्थान व वजन के अतिरिक्त शेष स्थान निगम के यात्रियों के सामान रखने के लिए रहेगा।
अपने कूरियर व पार्सल की कर सकेंगे ट्रैकिंग
यात्री अपने पार्सल और कूरियर की ट्रैकिंग भी आसानी से कर सकेंगे। रायबरेली से लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा, दिल्ली, हरिद्वार, झांसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कानपुर सहित अन्य बड़े मार्गों पर डिपो की बसों का संचालन होता है। लोग अपने कूरियर और पार्सल की ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। पार्सल की पूरी जानकारी उन्हें एप के माध्यम से मिलती रहेगी।
रोडवेज की बसों से कूरियर व पार्सल सेवा को शुरू कराया गया है। अनुबंधित कूरियर सर्विस के अलावा अन्य कोई भी समान रोडवेज की बसों से नहीं ले जाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मामला पकड़ में आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो