{"_id":"c911678f0515c004637fe2e8803eca85","slug":"now-13-43-crore-voter-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.43 करोड़ वोटर्स तय करेंगे सियासी भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.43 करोड़ वोटर्स तय करेंगे सियासी भविष्य
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर नेताओं के भाग्य का फैसला 13.43 करोड़ मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
इनमें करीब पांच करोड़ युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा मतदाताओं की संख्या 40 प्रतिशत है।
ये आंकड़े अंतिम वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद सामने आए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने शुक्रवार को वोटर लिस्ट जारी की।
उन्होंने बताया कि कुल वोटरों में 7.36 करोड़ पुरुष व 6.07 करोड़ महिला मतदाता हैं। पिछले दिनों चले संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान इस मतदाता सूची में 46 लाख मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान नाम जोड़ने व हटाने के लिए कुल 99.60 लाख लोगों ने आवेदन किए थे।
इनमें से 82.56 लाख मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ दिए गए हैं। 36.18 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे भी गए हैं। पहली जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 27.02 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
सिन्हा ने बताया कि वोटर लिस्ट में 99.99 फीसदी मतदाताओं के फोटोग्राफ उपलब्ध हैं। केवल 500 मतदाताओं की ही फोटो नहीं है।
प्रदेश की कुल जनसंख्या में मतदाताओं का प्रतिशत 63.62 हो गया है। महिला मतदाताओं का भी प्रतिशत पहले की अपेक्षा बढ़ा है।