फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   novel Mahant: the god father relesed in lucknow.

धर्म व राजनीति का गठजोड़ है यह नॉवल

Fri, 26 Sep 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
novel  Mahant: the god father relesed in lucknow.

राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गुरुवार को अमिताभ कुमार के उपन्यास ‘महंत: द गॉड फादर’ और वीरेन्द्र सारंग की ‘हाता रहीम’ का विमोचन हुआ।

विज्ञापन


दिव्यांश पब्लिकेशन के स्टॉल पर मौजूद अमिताभ कुमार के उपन्यास ‘महंत: द गॉड फादर’ के विमोचन पर कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह व राज्यमंत्री अरविंद सिंह गोप उपस्थित रहे।

राजा भैया ने कहा कि अमिताभ कुमार छात्र जीवन से ही लेखन में रुचि रखते थे। वह मेरे सहपाठी रहे हैं, उनकी पुस्तक का विमोचन करना खुशी की बात है।

अरविंद सिंह गोप ने कहा कि उपन्यास हिन्दी साहित्य में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं लेखक ने कहा कि उपन्यास के केंद्र में धर्म और राजनीति की जुगलबंदी है, जिसका चोली-दामन का साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुस्तक से मिलने वाली रॉयल्टी यूथ पाठशाला फाउंडेशन को जाएगी। पब्लिकेशन के नीरज अरोड़ा ने बताया कि अभी तक पुस्तक की 27 सौ प्रतियां बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में डीसीएम रेलवे अश्विनी श्रीवास्तव, विधायक कुलदीप सेंगर, मयंकेश्वर शरण सिंह, अजय कुमार भी उपस्थित रहे। दोपहर में डॉ. अमिता दुबे की कहानी संग्रह ‘पुनर्वास’ व उपन्यास ‘उलझन’ पर साहित्यिक चर्चा हुई।


सांस्कृतिक पंडाल में शाम को निरंकारी सत्संग में संत नोतन दासजी ने प्रवचन दिया।

मेले में आज
सुबह 11 बजे नीलम चंद्रा की ‘कैन आई हैव दिस चांस’, दोपहर तीन बजे दलित आंदोलन किताब पर चर्चा, शाम पांच बजे कमलापति पांडेय की ‘कबीर ग्रंथावली’ और शाम सात बजे सरबजीत मारवा की संगीतमय प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed