फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notorious fraudster Rashid also has connections with several officials which is why he easily fled country

UP News: कई अफसरों से भी हैं महाठग राशिद के कनेक्शन, इसीलिए आसानी से देश छोड़कर भाग गया था; अब खुलेंगे राज

Sun, 01 Mar 2026 10:23 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Mar 2026 10:23 AM IST
सार

महाठग राशिद के कनेक्शन कई अफसरों से भी हैं। इसीलिए आसानी से देश छोड़कर भाग गया था। अब जब वह भारत लाया जाएगा तब तमाम राज खुलेंगे। करीबियों पर भी शिकंजा कस सकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
notorious fraudster Rashid also has connections with several officials which is why he easily fled country
राशिद नसीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 60 हजार करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड राशिद नसीम के कनेक्शन कई अफसरों और सफेदपोशों से हैं। इसमें कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। अब जब वह भारत लाया जाएगा तब तमाम राज खुलेंगे। उसके करीबी भी जांच की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, जब शाइन सिटी के खिलाफ केस दर्ज होने शुरू हुए थे तो राशिद को भनक लग गई थी कि उस पर शिकंजा कसेगा। इसलिए वह 2019 में दुबई भाग गया था। उसके पहले उसने मामले को मैनेज करने का प्रयास भी किया था। उसके संपर्क में शासन से लेकर प्रशासन में तमाम करीबी शख्स हैं। जिन्होंने उससे बड़े पैमाने पर लाभ लिया था। उसके एवज में उसकी मदद भी की थी। चूंकि मामला इतना बड़ा हो गया था तो उसे बचाने में नाकाम रहे थे। उसके करीबियों की सूची में कुछ कथित पत्रकार भी हैं।
विज्ञापन


चूंकि राशिद दुबई में पकड़ा जा चुका है। अब वह भारत लाया जाएगा। ईओडब्ल्यू और ईडी उससे पूछताछ भी करेंगी। पूछताछ में वह ऐसे राज उगल सकता है, जिससे उसको शह व मदद करने वाले अफसर, नेता व कथित पत्रकार भी बेनकाब हो सकते हैं। जांच एजेंसियों के पास उससे संबंधित तमाम सुबूत तो हैं लेकिन उसकी तस्दीक तभी हो सकेगी जब राशिद से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अफसर ने की थी मदद

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी के एक अफसर ने राशिद की काफी मदद की थी। इसलिए वह आसानी से देश छोड़कर भाग गया था। इसके एवज में अफसर ने मोटा फायदा लिया था। अब देखना होगा कि राशिद के आने के बाद क्या उस अफसर पर शिकंजा कसता है या नहीं। अभी भी वह अफसर वहीं तैनात है।

34 कपंनियों के जरिये बिछाया था ठगी का जाल

राशिद ने शाइन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. के अलावा 33 और कंपनियां कानपुर, दिल्ली और हरियाणा में पंजीकृत कराई थीं। इसमें उसका भाई आसिफ भी निदेशक था। फिर इन कंपनियों के प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दफ्तर खोले थे। वहां से ग्राहकों को लुभावने ऑफर का लालच देकर प्लॉट व निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये पार कर लिए और एकाएक दफ्तर बंद कर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed