{"_id":"59b7f4b84f1c1be57f8b6453","slug":"notifications-for-civic-polls-to-be-issued-till-25-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नवंबर के अंत में होंगे निकाय चुनाव, 25 अक्टूबर तक जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नवंबर के अंत में होंगे निकाय चुनाव, 25 अक्टूबर तक जारी होगी अधिसूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव इस साल नवंबर में हो जाएंगे। इसके लिए 24 या 25 अक्तूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। इस बार 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिका परिषद व 439 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
पहली बार प्रत्याशियों के नामांकन ऑनलाइन फीड किए जाएंगे। उन्हें ऑनलाइन नामांकन की रसीद भी तत्काल मुहैया कराई जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह काम 18 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच शासन स्तर पर अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी पता करने के लिए रैपिड सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होते ही वार्डों के आरक्षण का काम करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार का जो कार्यक्रम है उसके अनुसार 22-23 अक्तूबर तक सभी काम पूरे हो जाएंगे। ऐसे में 24 या 25 अक्तूबर को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। नवंबर के अंत तक चुनाव हो जाएंगे।