फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notices issued to 25 employees who protested despite the imposition of ESMA.

Lucknow News: एस्मा लागू होने के बाद भी प्रदर्शन करने वाले 25 कर्मचारियों को नोटिस

Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 25 employees who protested despite the imposition of ESMA.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू प्रशासन ने एस्मा लागू होने के बाद भी काम ठप कर प्रदर्शन करने वाले करीब 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कुलसचिव ने प्रदर्शन के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के आधार पर कर्मचारियों को चिह्नित किया है। पूरे मामले से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

केजी मेडिकल कॉलेज एंड जीएम एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल कर्मचारी परिषद ने 15 सितंबर को कुलसचिव अर्चना गहरवार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया था। परिसर में घूम-घूमकर कुलसचिव हटाओ के नारे लगाए थे। एस्मा लागू होने के बाद प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों को चिह्नित करने के लिए मौके पर फोटो और वीडियो बनवाए थे। इसी के आधार पर अब कर्मचारियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

कुलसचिव अर्चना गहरवार ने बताया कि जिन कर्मचारियों की पहचान हो रही है, उन्हें नोटिस थमाया जा रहा है। नोटिस में कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर जवाब मांगा गया है। जवाब की समीक्षा के बाद कार्रवाई तय होगी। यदि कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed