फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 19 BEOs on reduced admission of children

Lucknow News: बच्चों के दाखिले कम होने पर 19 बीईओ को नोटिस

Thu, 09 May 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Notice to 19 BEOs on reduced admission of children
रायबरेली। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परिषदीय स्कूलों में बच्चों के कम प्रवेश पर नोटिस जारी की गई है। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ, लेकिन बच्चों के प्रवेश की संख्या काफी कम रही। इस पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने नोटिस जारी कर बच्चों के प्रवेश की संख्या बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन


बीते शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या लगभग 2.55 लाख थी। पहली अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश कराने को कहा गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने रुचि नहीं ली। स्कूल चलो अभियान के तहत 30 अप्रैल तक हाउस होल्ड सर्वे कराने को कहा गया था, ताकि छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराया जा सके।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में बच्चों की संख्या लगभग दो लाख है। नए बच्चों का पता लगाकर उनका प्रवेश कराया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर क्षेत्र एवं 18 विकास क्षेत्रों में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान सत्र में कुल नामांकन बहुत कम है। जिसकी वजह से उच्चाधिकारियों ने समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए शत-प्रतिशत हाउस होल्ड सर्वे कराते हुए परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश बढ़ाएं। इसमें लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से भी कहा है कि नामांकन संख्या बढ़ाएं। अगली समीक्षा में प्रगति अच्छी नहीं मिली तो लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed