फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notice against religious place and band party

जल्द सुधरे नहीं तो खैर नहीं, जब्त होगा डीजे, बैंड-बाजा

Tue, 13 Mar 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Mar 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
notice against religious place and band party
- फोटो : डेंमो
हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद भी लखनऊ में कायम ‘शोर का जोर’ प्रशासन की मुसीबत बढ़ाने लगा है। ऐसे में इसकी रोकथाम के प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत धार्मिक स्थलों के संचालकों, शादी-विवाह में बैंड बजाने और डीजे बजवाने वाले गेस्ट हाउस, होटल व मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

ध्वनि प्रदूषण रोकने को सुझाए उपाय के तहत किए कार्य के संबंध में इनसे तीन दिन में जवाब मांगा है। तय मियाद में जवाब न देने वालों के खिलाफ संबंधित एसीएम व सीओ की टीम दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर प्रशासन की ओर से जारी अनुमति निरस्त करेगी।

रात दस बजे के बाद शोर हुआ तो खैर नहीं 

notice against religious place and band party
डीएम ने बताया कि प्रशासनिक अनुमति में प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड की ओर से तय मानक के तहत ही आवाज करने की अनुमति के साथ रात दस बजे के बाद किसी भी तरह का शोर न करने की सख्त चेतावनी है।

इसके अनुपालन को जरूरी है कि लाउडस्पीकर या डीजे की आवाज किसी भी स्थिति में आयोजन परिसर से बाहर सुनाई। वहीं, बैंड पार्टियों को भी रात दस बजे के बाद शादी में ढोल न बजाने की चेतावनी दी गई है। 

बीते दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर के आठ व्यवसायिक व आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण तय मानक से अधिक पाए जाने पर प्रशासन अब सख्ती बरतेगा।

एसीएम व एसडीएम के स्तर से अनुमति बाद भी शोर कम न करने में चिह्नित धार्मिक स्थलों, बैंड-बाजे वालों, गेस्टहाउस, मैरिज हॉल व होटल के कारोबार से जुड़े संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंडबाजे के लिए शपथ पत्र भी कराया जाएगा जमा

notice against religious place and band party
तय मियाद बाद भी ध्वनि प्रदूषण फैलाने में चिह्नित होने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा। इसके तहत धार्मिक स्थल संचालकों को दी अनुमति निरस्त कर लाउडस्पीकर उतारवाया जाएगा तो बैंड-बाजा पार्टी व डीजे संचालक का समान जब्त कर गेस्ट हाउस या मैरिज हॉल संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

अनुमति में उल्लेखित शर्त की अनदेखी कर रात 10 बजे के बाद भी बारात में बैंडबाजा व डीजे बजता पाए जाने पर अनुमति लेने से जुड़े आयोजक की भी सीधी जवाबदेेही तय कर कार्रवाई होगी।

डीएम ने बताया कि इसके लिए बैंडबाजा व डीजे बजवाने की अनुमति लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। इसमें अनुमति जारी करने से पहले आवेदक से उल्लेखित शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर होने वाली कार्रवाई से संबंधित शपथ पत्र भी जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed