फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not only diversity but also similarity attracts customers

Lucknow News: विविधता ही नहीं समानता भी करती है ग्राहकों को आकर्षित

Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Not only diversity but also similarity attracts customers
लखनऊ। होटल और पर्यटन उद्योग में हर ब्रांड खुद को सबसे अलग बताने की कोशिश करता है। ग्राहकों को विविधता आकर्षित करती है, लेकिन विविधता के साथ ही सभी को समानता का एहसास दिलाने वाले ब्रांड दिल जीतते हैं। भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ के अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में मार्केटिंग संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाखा चौहान, आईआईएम संबलपुर के स्ट्रेटजी के असिस्टेंट प्रोफेसर अकीब सोहेल और एलबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर मानसी गुप्ता ने यह अध्ययन किया है। अध्ययन के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी उद्योग में विविधता, समानता और समावेशन की पहल उपभोक्ता निर्णयों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन

डॉ. विशाखा चौहान के मुताबिक, आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं के विविध वर्ग के संपर्क में है। इसलिए इस उद्योग के लिए विविधता, समानता और समावेशन प्रथाओं को अपनाना बेहद जरूरी है। अध्ययन में देखा गया कि जिन ब्रांड में विविधता होने के साथ ही अतिथियों को समानता का एहसास होता है, उसे वे काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापनों का वास्तविक आंतरिक प्रक्रियाओं से हो मेल
शोध में किए गए प्रयोगों के आधार पर टीम ने पाया कि उपभोक्ताओं की उन आतिथ्य ब्रांडों के बारे में अनुकूल राय है, जो भर्ती, प्रशिक्षण, विपणन और ग्राहक सेवा में सक्रिय रूप से विविधता, समानता का समावेशन करते हैं। इसे देखते हुए यह सलाह दी गई है कि फर्मों को अपने विज्ञापनों को वास्तविक आंतरिक प्रक्रियाओं से मेल दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed