फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not ease of doing business rather ease of doing crime and scams exist in UP says Priyanka Gandhi

यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम है: प्रियंका गांधी

Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Not ease of doing business rather ease of doing crime and scams exist in UP says Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कारोबार करने की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की रैकिंग में उत्तर प्रदेश के लंबी छलांग पर मंगलवार को सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी पृष्ठभूमि को लेकर दावा किया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में सिर्फ ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उप्र सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता सहमति पत्रों के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेच रहे हैं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने दावा किया कि वास्तव में यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है। गौरतलब है कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गत शनिवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’ की रैंकिंग जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 10 स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तेलंगाना दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया, जबकि आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर इस साल भी काबिज है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed