{"_id":"5be085e3bdec226975789508","slug":"not-a-single-brick-will-be-put-in-name-of-babar-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती: केशव मौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के भूमि विवाद पर फैसला देना अदालत का अधिकार है, लेकिन अयोघ्या में भव्य राम मंदिर जरूर बनेगा। वहां अब बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर अदालत के आदेश के बाद शुरू होगा। जब तक अदालत में मामला लंबित है, तब तक सरकार और याचिकाकर्ता कुछ नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा, अयोध्या में भगवान राम की विशाल स्टेच्यू लगाए जाने को राम मंदिर निर्माण से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसे अयोध्या के विकास से जोड़कर देखा जाना चाहिए। पिछले 15 सालों में अयोध्या का विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन
मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो वह मंदिरों में जा रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 के बाद करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं। वे अब विष्णु मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन