फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not a short circuit... cigarette or beedi pieces caused the fire in Lokbandhu Hospital in Lucknow.

लोकबंधु अस्पताल: शॉर्ट सर्किट नहीं... सिगरेट-बीड़ी के टुकड़े ने कराया अग्निकांड, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Fri, 18 Apr 2025 05:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

Lucknow Hospital News: लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड में जांच कमेटी का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी थी। पांच सदस्यीय कमेटी ने तीन दिन में ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है।

विज्ञापन
Not a short circuit... cigarette or beedi pieces caused the fire in Lokbandhu Hospital in Lucknow.
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Lokbandhu Hospital Fire incident: लोकबंधु अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट के कारण नहीं, बल्कि किसी के बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंकने से लगी थी। पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि जलती बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा खिड़की के रास्ते स्टोर में आ गया था, जिससे आग लग गई।

विज्ञापन


जांच टीम ने पाया कि सभी एमसीबी व स्विच चालू हालत में थे, जिस कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है। अहम बात यह है कि कमेटी ने 15 दिन में सौंपी जाने वाली जांच रिपोर्ट महज तीन दिन में तैयार करके शासन को भेजी है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - आंधी-बारिश से अवध में 11 मौतें, कई घायल; सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज विज्ञान, देशसेवा और वित्त प्रबंधन पर होगी बात; अखिलेश सहित ये अतिथि होंगे शामिल


कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार की रात दूसरे तल के फीमेल मेडिसिन वार्ड में आग लग गई थी। इससे काफी नुकसान हुआ। घटना की जांच के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। टीम को 15 दिनों में रिपोर्ट देनी थी। जांच टीम ने तीन दिन में ही जांच पूरी करके रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अफसरों का कहना है जांच रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट के प्रमाण नहीं मिले।

रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख
- हॉस्पिटल परिसर के आइसोलेशन वार्ड में लगे एसी की इनडोर यूनिट अग्निकांड से गरम हो गई और दीवार के माध्यम से स्टोर में गुजर रहे कॉपर के पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए।
- आइसोलेशन वार्ड में लाइट और फैन सर्किट में यूपीएस से आपूर्ति चल रही थी। इसे जांच के समय बंद कराया गया।
- डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में आइसोलेशन वार्ड के एसी की एमसीबी ऑफ मिला जो एसी टेक्नीशियन ने अग्निकांड के पूर्व ही बंद किया था।
- आइसोलेशन वार्ड के सामने वाले नर्सिंग स्टेशन के एसी का एमसीबी ऑन था। अन्य सभी लाइट, फैन सर्किट, जो स्टोर और आइसोलेशन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन को नियंत्रित करते हैं, उसका एमसीबी बंद पाया गया। इससे स्पष्ट है कि स्टोर अथवा वार्ड में शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ है।

टीम में ये अफसर थे शामिल
जांच टीम में विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक सुनील कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, आरएन यादव और मुलायम सिंह यादव, हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता, सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी एवं चीफ फार्मासिस्ट डॉ. एपी सिंह शामिल थे।

जांच का आधार साक्ष्य, बयान व पूछताछ

जांच टीम ने मौके पर मिले साक्ष्य, कर्मचारियों के बयान और पूछताछ के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जांच में देखा गया कि हॉस्पिटल के द्वितीय तल पर बने आईसीयू मे जाने के लिए कॉरिडोर के दाहिनी ओर छह बेड का आइसोलेशन फीमेल वार्ड है। इसके पीछे एल-शेप में सर्जिकल स्टोर है। फीमेल वार्ड और पास के नर्सिंग काउंटर में बने दो शौचालयों में वेंटिलेशन विंडो एल शेप स्टोर में खुलती है। स्टोर में कागज के पैक किए हुए गत्ते के डिब्बे, कॉटन के बंडल, रबर के दस्ताने व स्प्रिट रखा था। स्टोर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed