फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 11 deaths in Awadh due to storm and rain, CM Yogi instructed officials to provide immediate assistance

यूपी: आंधी-बारिश से अवध में 11 मौतें, कई घायल; सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को सहायता पहुंचाने के निर्देश

Fri, 18 Apr 2025 08:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 18 Apr 2025 08:15 AM IST
सार

Rain in UP: यूपी में गुरुवार को आई आंधी और बारिश में 11 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को भ्रमण करने और सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: 11 deaths in Awadh due to storm and rain, CM Yogi instructed officials to provide immediate assistance
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में गुरुवार को अचानक आई आंधी और बारिश की वजह से यूपी के अवध हिस्से में 11 मौतें हुईं। यह घटनाएं अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी जिले में हुईं। दीवार, टीन शेड और पेड़ गिरने से यह हादसे हुए। सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई जाए। साथ ही साथ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करें। गुरुवार को हुए इस हादसों में बाराबंकी में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हुए। इसी तरह अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हुई और आधा दर्जन लोग इसमें घायल हो गए। अमेठी जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बेमौसम हुई इस बारिश से कई मार्गों में पेड़ गिरे। पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। आम और गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

 

Weather : यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी; जानें हर अपडेट

विज्ञापन

बाराबंकी में पांच की मौत 

UP: 11 deaths in Awadh due to storm and rain, CM Yogi instructed officials to provide immediate assistance
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत - फोटो : संवाद

यूपी में अवध क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम अचानक बिगड़े मौसम ने कहर बरपाया। तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। वहीं बाराबंकी में टिन शेड, दीवार और पेड़ गिरने से चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाराबंकी के नवाबपुर कोड़री गांव में विष्णुलाल की पत्नी फूलमती (40), उनका बेटा राहुल (22) और देवर वासुदेव का बेटा ध्रुव (6) खेत में मेंथा की सिंचाई करने गए थे। शाम को आंधी आने पर तीनों गांव के बाहर बने स्कूल परिसर में टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान टीन शेड पिलर समेत ढह गया, जिसके नीचे दबकर फूलमती और ध्रुव की मौत हो गई। राहुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

असंद्रा क्षेत्र के कचार मजरे हकामी निवासी मुन्नालाल की पुत्री ज्योति (12) व राजू यादव का पुत्र शिवम (13) अपने भाई सौरभ, सुमित गांव की राधा, हरिओम के साथ बकरी चराने गए थे। तेज आंधी के दौरान सभी बच्चे बकरियों को लेकर पास में ही बंद पड़े मुर्गी फॉर्म में चले गए। आंधी के दौरानमुर्गी फॉर्म का टिनशेड व दीवार गिर गई। इसमें बच्चों के साथ बकरियां दब गईं। 

अयोध्या में आंधी व बारिश का कहर... पांच महिलाओं की मौत

रामनगरी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के कई इलाकों में कहर बरपा दिया। अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हो गई। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

भेलसर व सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार महोली के सैदपुर गांव में तीन महिलाएं आंधी व बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठी थीं। इस बीच ट्राली पलट गई और इसके नीचे दबकर गांव की ही निवासी ललिता (27), पूजा (19) व कमला (28) की मौत हो गई। इनमें ललिता और पूजा सगी बहन बताई जा रही हैं। यह सभी ट्राली में भूसा भर रही थीं।

विज्ञापन

सीएम ने दिए निर्देश 

UP: 11 deaths in Awadh due to storm and rain, CM Yogi instructed officials to provide immediate assistance
सीएम ने दिए निर्देेश। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। 

आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें। इसके साथ ही साथ वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केन्द्रों पर गेहूं के सुरक्षित भण्डारण का पूरा ध्यान रखा जाए। 

सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed