{"_id":"5f8416148ebc3e91b537d74c","slug":"non-stop-train-stopped-on-sultanpur-railway-station-because-of-labour-pain-to-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: महिला को प्रसव पीड़ा पर रोकी गई नॉन स्टॉप ट्रेन, अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में हुआ बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: महिला को प्रसव पीड़ा पर रोकी गई नॉन स्टॉप ट्रेन, अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में हुआ बच्चा
Mon, 12 Oct 2020 02:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से पटना जाने वाली नॉन स्टॉप क्लोन स्पेशल ट्रेन रविवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की प्रसव पीड़ा होने पर रोक दी गई। जीआरपी व रेलवे अस्पताल के कर्मचारियों की मदद से महिला को स्ट्रेचर पर लिटा कर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हालांकि, महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर थाना अंतर्गत पानापुर लंगा निवासी अजीत कुमार अपनी गर्भवती पत्नी रेखा (38) के साथ रविवार को नई दिल्ली से पटना के राजगीर जाने वाली नॉन स्टॉप क्लोन स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ से ट्रेन छूटने के बाद रेखा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। देर रात करीब 9:45 बजे नॉन स्टॉप ट्रेन को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया और महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।