पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू, 6711 ने भरे पर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन सूबे में 6711 जिला पंचायत सदस्यों ने पर्चे भरे।
जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 53876 ने नामांकन किया। दो अक्तूबर को अवकाश है। ऐसे में अब तीन अक्तूबर को नामांकन होगा।
दूसरे चरण का चुनाव 73 जिलों के 204 ब्लॉकों में 888 जिला पंचायत सदस्यों के पद पर हो रहा है। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भी 19520 पद शामिल हैं। अब तीन को नामांकन होगा।
इसके बाद चार व पांच को नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन शाम को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। दूसरे चरण का मतदान 13 को होगा।
जिला पंचायत सदस्यों के 179 नामांकन निरस्त
पहले चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों के 179 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं।
इसमें 14974 ने नामांकन किया था। वहीं, गुरुवार को 905 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए। इसमें 110499 ने पर्चा भरा था। गुरुवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच के बाद यह निरस्त किए गए हैं।
मतदान के 48 घंटे पहले से रहेगी शराब बंदी
राज्य निर्वाचन आयोग ने आबकारी महकमे को चुनाव के दौरान शराब के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन आयुक्त ने इसके लिए प्रमुख सचिव आबकारी आराधना शुक्ला व आबकारी आयुक्त भवनाथ को बुलाकर चुनाव की तैयारियों पर विमर्श किया। साथ ही कहा है कि आबकारी महकमा सुनिश्चित कर ले कि मतदान से 48 घंटे पहले शराब की बिक्री बंद हो जाए।