फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nomination notification issued for Vidhan Parishad Election in Uttar Pradesh.

यूपी: विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी, 28 जनवरी को होगा मतदान

Mon, 11 Jan 2021 05:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Nomination notification issued for Vidhan Parishad Election in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूपी में विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी के साथ ही प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि इन चुनाव में 12वीं सीट को लेकर भाजपा व समाजवादी पार्टी के बीच जंग होगी।

विज्ञापन


नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होने के साथ ही 18 जनवरी तक जारी रहेगी। इन सीटों पर 28 जनवरी को मतदान होगा। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी, नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को व नाम वापसी की अंतिम तारीख 21 जनवरी है।
विज्ञापन


बता दें कि विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा का 10 सीटों पर जीतना तय माना जा रहा है। वहीं, सपा का भी एक सीट पर जीतना तय है।

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन सहित परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है। बसपा के पूर्व सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी सदस्यता निरस्त करने से एक पद पहले से रिक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कार्यकाल हो रहा समाप्त

भाजपा - उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य।
सपा - सभापति रमेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, आशु मलिक, रामजतन राजभर, साहब सिंह सैनी और वीरेंद्र सिंह
बसपा- प्रदीप कुमार जाटव और धर्मवीर सिंह अशोक।

भाजपा की ताकत बढ़ेगी
विधान परिषद चुनाव के बाद उच्च सदन में भाजपा की ताकत बढ़ जाएगी। 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में अभी भाजपा के 25 सदस्य हैं। चुनाव के बाद इनकी संख्या 32 होना तय है। वहीं सपा के सदस्यों की संख्या 55 से घटकर 50 रह जाएगी। बसपा के सदस्यों की संख्या 8 से छह रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed