{"_id":"609fc9beef0399742d6656d1","slug":"nodal-officers-deployed-to-prevent-corona-virus-infection-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गांवों पर बढ़ा फोकस: संक्रमण रोकने के लिए तैनात सीनियर अफसर बने नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गांवों पर बढ़ा फोकस: संक्रमण रोकने के लिए तैनात सीनियर अफसर बने नोडल अधिकारी
Sat, 15 May 2021 06:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 May 2021 06:46 PM IST
सार
पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैला संक्रमण सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गया है इसलिए सरकार ने अब पूरी तरह गांवों पर फोकस बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में गांवों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीनियर आईएएस अफसरों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। इस मुहिम के तहत 59 नोडल अधिकारी प्रदेश के सभी 75 जिलों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को टीम-9 के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को गांवों पर फोकस रखने के निर्देश दिए थे। दरअसल, पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैला संक्रमण सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गया है इसलिए सरकार ने अब पूरी तरह गांवों पर ही फोकस बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
ये नोडल अधिकारी हर रोज जिलाधिकारी और सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे और जिलों में एक सप्ताह तक प्रवास करेंगे।
विज्ञापन